फिल्म प्रमोशन को प्रकाश झा पहुंचे पुलिस मुख्यालय
गंगाजल के बाद अब प्रकाश झा 'जय गंगाजल' मे पुलिस केद्रित कहानी लेकर सामने आए है। चार मार्च को सिनेमाघरो मे यह फिल्म दिखाई जाएगी। इसी के मद्देनजर मंगलवार को वे इसका प्रमोशन करने अभिनेता मानव कौल के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंचे।
रांची। गंगाजल के बाद अब प्रकाश झा 'जय गंगाजल' मे पुलिस केद्रित कहानी लेकर सामने आए है। चार मार्च को सिनेमाघरो मे यह फिल्म दिखाई जाएगी। इसी के मद्देनजर मंगलवार को वे इसका प्रमोशन करने अभिनेता मानव कौल के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंचे। झा ने कहा कि गंगाजल के केद्र मे भागलपुर का अंखफोड़वा कांड था और जय गंगाजल मे बांकेपुर है। इसमे पुलिस की दयनीय स्थिति की कहानी है। इस फिल्म मे झा ने कनीय पुलिसकर्मी और कौल ने दबंग विधायक का किरदार निभाया है, प्रियंका चोपड़ा फिल्म की मुख्य किरदार मे है।
फिल्म प्रमोशन के दौरान एडीजीपी मुख्यालय अजय भटनागर ने कहा कि ईमानदारी से काम करने से लोग काफी इज्जत देते है। आइजी एमएस भाटिया और आरके मल्लिक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी और विभिन्न थानो के थानेदारो ने कहा कि पुलिस की एक गलती को लोग पकड़ लेते है, लेकिन वह कितनी विषम परिस्थितियो मे काम करता है, यह कोई नही देखता। यह जरूरी है कि लोग पुलिस के काम को सराहे और प्रोत्साहित करें।