Pope Ambassador Jharkhand: कैथोलिक युवा सम्मेलन का समापन, पोप के राजदूत आर्कबिशप लियोपोल्डो गिरेली हुए शामिल
Pope Ambassador in Jharkhand झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ स्थित संत जोसेफ चर्च परिसर में सोमवार को शुरू हुआ तीन दिवसीय कैथोलिक युवा सम्मेलन का समापन बुधवार को हो गया। पोप के राजदूत आर्कबिशप लियोपोल्डो गिरेली भी शामिल हुए।
रांची, राज्य ब्यूरो। Pope Ambassador in Jharkhand लातेहार के महुआडांड़ स्थित संत जोसेफ चर्च परिसर में सोमवार को शुरू हुआ तीन दिवसीय कैथोलिक "झान"(झारखंड और अंडमान निकोबार) यूथ मीट का समापन बुधवार को हो गया।
इस अवसर पर पोप के दूत अपोस्तोलिक नून्सीयो आर्कबिशप लियोपोल्डो गिरेली, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पलामू प्रमंडल के डीआईजी राजकुमार लकड़ा, एसपी अंजनी अंजन, स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह, एसडीओ नीत निखिल सुरीन, डीएसपी राजेश कुजूर, दडाधिकारी जितेन्द्र कुमार,बीडीओ अमरेन डांग, आल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा, झारखंड और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लगभग 5000 कैथोलिक युवा के साथ–साथ 200 कैथोलिक पुरोहित और 200 स्वंयसेवक मौजूद थे।
पोप के दूत का पारंपरिक तरीके से किया गया स्वागत
समापन कार्यक्रम में शामिल होने आए पोप के दूत अपोस्तोलिक नून्सीयो आर्कबिशप लियोपोल्डो गिरेली का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। जिसके बाद उन्होंने युवाओं के लिये अंग्रेजी में पवित्र मिस्सा किया। वही कार्यक्रम में भारी संख्या में युवाओं की उपस्थिति देख पोप के दूत अपोस्तोलिक नून्सीयो आर्कबिशप लियोपोल्डो गिरेली ने प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही उन्होंने अपने मिस्सा संदेश में महुआडांड़ सहित पलामू प्रमंडल की सुंदरता की सराहना भी की साथ ही युथ मीट में दिए गए नवयुवकों को संदेश में येसु के प्रेम को अपने अंदर जलाए रखने को कहा जिससे लोग उनकी ओर आकर्षित हो।
बंधु तिर्की ने भी लोगो को किया संबोधित
इस मौके पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने भी लोगो को संबोधित किया। वही इस कार्यक्रम को सफल बनाने ने युथ मीट में शामिल युवक-युवकतियों ने अपना भरपूर सहयोग दिया। वहीं युवाओं ने युथ मीट सम्मेलन को शिक्षाप्रद बताया।