परीक्षा के दबाव में पॉलिटेक्निक छात्रा ने की खुदकुशी Ranchi News
Ranchi. राजधानी रांची में सोमवार को पॉलिटेक्निक की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा गोड्डा की रहने वाली बताई जा रही है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 12:56 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 07:55 PM (IST)
रांची, जागरण संवाददाता। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की एक छात्रा ने फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। सोमवार की सुबह छात्रा का शव हॉस्टल से सटे कदम पेड़ की डाली में दुपट्टे के सहारे झूलता मिला। जानकारी के अनुसार कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के चौथे सेमेस्टर की छात्रा मोनिका हेंब्रम (19) पिता पतरस हेंब्रम फंदे से झूल गई। वह परीक्षा के दबाव से तनाव में थी।
मोनिका मूल रूप से गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के सिमलदाब की रहने वाली थी। लालपुर के थड़पखना स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में ही रहकर पढ़ाई करती थी। पुलिस के अनुसार, मोनिका ने छत की बाउंड्री के पास खड़े होकर दुपट्टे के एक छोर को बांधा। इसके बाद दूसरे छोर को अपने गले में बांधकर करीब 40 फिट नीचे कूद गई। छत तीसरे तल्ले पर स्थित है।
सुबह शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। पुलिस ने मोनिका के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है। छात्रा का चचेरा भाई मोनी फैंस हेंब्रम रिम्स में डॉक्टर है। चचेरे भाई मौके पर पहुंचा, बाद में पिता भी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव लेकर परिजन गोड्डा चले गए। पुलिस ने लालपुर थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
12 बजे रात तक की थी पढ़ाई
पुलिस ने मोनिका की सहपाठियों से जानकारी ली। उसके कमरे में चार अन्य छात्राएं रहती हैं। सहपाठी छात्राओं ने बताया कि रविवार की रात खाना खाने के बाद उसने साथ में पढ़ाई की थी। पढ़ाई के दौरान सबकुछ सामान्य था। रात करीब एक बजे सभी छात्राएं सो गई थी। वह रात में कब उठी और फंदे से झूली, किसी ने नहीं देखा। सुबह जब मोनिका को बेड से गायब पाया तो छात्राएं ढूंढती हुई छत के ऊपर गई। इस बीच देखा कि मोनिका फंदे से लटकी हुई है।
डायरी में लिखा था, पहले भी लग गया है पेपर बैक
पुलिस ने घटना के बाद छात्रा के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान छात्रा के बैग में एक डायरी मिली। इसमें उसने लिखा था कि थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में एक विषय में पेपर बैक लग गया था। एक सप्ताह बाद 24 जून से चौथे सेमेस्टर की परीक्षा है। पढऩे के बावजूद भी तैयारी नहीं हो पाई। हाल के कुछ दिनों से छात्रा तनाव में रह रही थी। अपनी सहपाठियों से काफी दूर-दूर रहा करती थी।
पिता हैं किसान, इंजीनियर बनाने का था सपना
मोनिका हेंब्रम के तीन बहन और दो भाई हैं। पिता गोड्डा में ही रहते हैं, किसान हैं। पिता का सपना मोनिका को इंजीनियर बनाने का था। वह अक्सर मन लगाकर पढऩे के लिए कहा करते थे। लेकिन छात्रा ने पढ़ाई के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली।
छात्रा की आत्महत्या के पीछे परीक्षा का दबाव सामने आ रहा है। हालांकि यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। -अरविंद कुमार सिंह, थाना प्रभारी, लालपुर।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें