Move to Jagran APP

दूसरे राज्‍यों से झारखंड लौटने वाले पुलिसकर्मियों व जवानों को क्‍वारंटाइन में रहना होगा, जानें कोविड निर्देश

COVID Guidelines in Jharkhand स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने निर्देश जारी किया है। जवान होम क्वारंटाइन में रहेंगे या पुलिस लाइन में व्यवस्था की जाएगी। राज्य सरकार ने केरल महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 01:33 PM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 01:39 PM (IST)
दूसरे राज्‍यों से झारखंड लौटने वाले पुलिसकर्मियों व जवानों को क्‍वारंटाइन में रहना होगा, जानें कोविड निर्देश
COVID Guidelines in Jharkhand जवान होम क्वारंटाइन में रहेंगे या पुलिस लाइन में व्यवस्था की जाएगी।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। दूसरे राज्यों या अवकाश से झारखंड लौटनेवाले पुलिस कर्मियों, पारा मिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ आदि के जवानों का सात दिनों तक क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। वे होम क्वारंटाइन में रहेंगे या पुलिस लाइन में, इसकी व्यवस्था की जाएगी। राज्य सरकार ने केरल, महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इसे लागू कराने को लेकर पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। क्वारंटाइन में रह रहे पुलिस कर्मियों में सात दिनों के भीतर किसी पुलिस कर्मी या जवान में कोरोना के लक्षण मिलने पर उसे अनिवार्य रूप से कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

loksabha election banner

10 जिलों में मिले 32 नए संक्रमित

राज्य में शुक्रवार को 57,510 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 32 संक्रमित पाए गए। ये सभी संक्रमित 10 जिलों में मिले हैं। अन्य 14 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला। इनमें बोकारो, चतरा, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज सरायकेला-खरसावां तथा सिमडेगा शामिल हैं। सबसे अधिक सात संक्रमित रांची में मिले। धनबाद में छह, पूर्वी सिंहभूम में पांच, कोडरमा में चार नए संक्रमित मिले। शेष जिलों में एक या दो की संख्या में ही संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को बोकारो में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। राज्य में वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 226 है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.