Move to Jagran APP

खूंटी में सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपितों के घरों की होगी कुर्की

खूंटी पुलिस शीघ्र ही फरार सभी आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की-जब्ती वारंट लेगी, ताकि ऐसे अपराधियों की चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया जा सके।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 10:48 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 12:23 PM (IST)
खूंटी में सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपितों के घरों की होगी कुर्की
खूंटी में सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपितों के घरों की होगी कुर्की

राज्य ब्यूरो, रांची। खूंटी जिले के अड़की प्रखंड स्थित कोचांग में 19 जून को दिनदहाड़े पांच युवतियों को अगवा कर उनसे सामूहिक दुष्कर्म की घटना के चार मुख्य आरोपित अब भी फरार हैं। चार आरोपितों में एक आरोपित बच्चा उर्फ पावर मुंडा के घर का पता पुलिस को नहीं मिल पाया है, जिसके कारण उसे खोजने में परेशानी हो रही है। शेष तीन आरोपी अपने-अपने घरों से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। अब पुलिस उनके घरों की कुर्की-जब्ती की तैयारी में है।

loksabha election banner

एडीजी ऑपरेशन आरके मल्लिक ने बताया कि खूंटी पुलिस शीघ्र ही फरार सभी आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की-जब्ती वारंट लेगी, ताकि ऐसे अपराधियों की चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया जा सके। गौरतलब है कि कोचांग स्थित आरसी मिशन स्कूल परिसर से हथियार के बल पर अपराधियों ने मानव तस्करी के खिलाफ नुक्कड़ नाटक करने गई टीम को अगवा किया था। टीम में पांच युवतियां व चार युवक थे।

अपराधियों ने युवकों को गाड़ी में ही बंधक बना दिया था, जबकि युवतियों से जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था, अश्लील वीडियो बनाई थी और अमानवीय व्यवहार भी किया था। अपहरण के पूर्व सभी युवतियां स्कूल के फादर अल्फोंस आइंद से गुहार भी लगाई थी, लेकिन फादर ने उनपर अपराधियों के साथ जाने का दबाव बनाया था। फादर ने टीम में शामिल दो अन्य सिस्टर्स को अपराधियों के साथ जाने से रोक दिया था।

पांच युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म में इन्हें बनाया गया है आरोपित

दुष्कर्म में शामिल

- अजूब सांडी पूर्ति : लडाउली, थाना बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम। वर्तमान में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद है।

- आशीष लोंगो : बुड़ुमकेल, थाना सोनुआ, जिला पश्चिमी सिंहभूम। वर्तमान में गिरफ्तारी के बाद जेल में है।

- बाजी समद उर्फ टकला : लुदुबेड़ा, थाना कुचाई, जिला सरायकेला। वर्तमान में फरार है।

- नोएल सांडी पूर्ति : लड़ाउली, थाना बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम। वर्तमान में फरार है।

- बच्चा उर्फ पावर मुंडा : इसका पता पुलिस के पास नहीं। वर्तमान में फरार है।

- जुनास मुंडू : कुरुंगा, थाना अड़की, जिला खूंटी। वर्तमान में फरार है।

मुख्य साजिशकर्ता पत्थलगड़ी का स्वयंभू नेता

- जॉन जुनास तिड़ू : कुरुंगा, थाना अड़की, जिला खूंटी। वर्तमान में फरार है।

अपराधियों का मददगार

- फादर अल्फोंस आइंद : ग्राम लापा, थाना कर्रा, जिला खूंटी। वर्तमान में आरसी चर्च कोचांग का प्रभारी है और जेल में बंद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.