Move to Jagran APP

मुख्‍यमंत्री आवास घेरने जा रहे राजस्व उप निरीक्षकों को पुलिस ने रोका Ranchi News

झारखंड राजस्व उप निरीक्षक संघ ने मंगलवार को राजधानी रांची में जुलूस निकाला। वे अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर मुख्‍यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 02:56 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 02:56 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री आवास घेरने जा रहे राजस्व उप निरीक्षकों को पुलिस ने रोका Ranchi News
मुख्‍यमंत्री आवास घेरने जा रहे राजस्व उप निरीक्षकों को पुलिस ने रोका Ranchi News

रांची, जासं। अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राजस्व उप निरीक्षक संघ ने मंगलवार को राजधानी रांची में जुलूस निकाला। वे मुख्‍यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्‍हें राेक दिया। संघ जुलूस के रूप में मुख्‍यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए मोरहाबादी से निकला। हालांकि पुलिस प्रशासन ने जुलूस को राजभवन के निकट ही बेरिकैडिंग लगाकर रोक दिया।

loksabha election banner

इनकी प्रमुख मांगों में राजस्व उप निरीक्षकों को न्यूनतम ग्रेड पे 2400 रुपया देना एवं 3 वर्षों के बाद 2800 रुपया करने की मांग शामिल है। राजस्व सेवा प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने और जनगणना से समायोजित राजस्व उप निरीक्षकों की सेवा की गणना भूतलक्षी प्रभाव से करने की मांग की गई है। अंचल निरीक्षक की सीधी बहाली पर रोक लगाते हुए 50 प्रतिशत पदों पर वरीयता एवं 50 प्रतिशत सीमित प्रतियोगिता परीक्षा से प्रोन्नति का लाभ देने की मांग की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.