Move to Jagran APP

Ranchi: अधेड़ की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, युवक ने हड़िया पिलाकर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Crime बासिरा नर्सरी जंगल में 13 जनवरी को अधेड़ की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रधान केराई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने हड़िया पिलाकर अधेड़ को नशे की हालत में मौत के घाट उतार दिया।

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan SharmaPublished: Fri, 27 Jan 2023 08:57 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2023 08:57 PM (IST)
Ranchi: अधेड़ की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, युवक ने हड़िया पिलाकर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
बासिरा नर्सरी जंगल में अधेड़ की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रधान केराई को गिरफ्तार कर लिया है।

जगन्नाथपुर, संवाद सूत्र। झारखंड के रांची स्थित जन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बासिरा नर्सरी जंगल में 13 जनवरी को अधेड़ की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रधान केराई को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान केराई ने गांव के ही सुरदन केराई नामक व्यक्ति की लाठी से मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना को अंजाम देने से पहले प्रधान केराई और सुरदन केराई (मृत्तक) 13 जनवरी को साथ में सुबह जंगल में शिकार करने गये थे।

loksabha election banner

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

इसी बीच रास्ते में दोनों ने हड़िया पिया। प्रधान केराई ने खुद थोड़ा सा हड़िया पिया जबकि सुरदन केराई को पिला कर नशे में धुत्त कर दिया। दोनों जब शिकार करने के बाद शाम को घर लौट रहे थे तो प्रधान ने पीछे से सुरदन को लाठी से मारकर घुटने के बल गिरा दिया और फिर सिर पर प्रहार किया। इस कारण सुरदन केराई की मौत हो गई और घटना को अंजाम देकर आरोपित प्रधान गांव वापस आ गया। इस हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे कारण के बारे में आरोपी प्रधान केराई ने बताया कि उसने शक के आधार पर अधेड़ सुरदन केराई की हत्या कर दी है।

बदले की भावना से ली जान

दरअसल, आरोपित के परिवार में बताया जा रहा है हड़िया के सेवन करने से तीन रिश्तेदार की पूर्व में मौत हो गई थी, जिनमें से एक मृतक उसका काका भी था। परिजनों ने आरोप लगाया कि हड़िया सुरदन केराई के द्वारा उन्हें पिलाया गया था। इसी कारण प्रधान को शक था कि सुर्दशन केराई के द्वारा हड़िया में जहर दिया होगा इसलिए उसके काका की मौत हो गई। इसके बाद वो बदला लेने की ताक पर था। उसने बदले की भावना से इस घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी यशराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्याकांड के अभियुक्त प्रधान केराई को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.