रांची, जाटी। झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने के मुद्दे को लेकर आज प्रदेश भाजपा ने विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रोका। इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। जवाब ने पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया और प्रदर्शन कर रहे नेताओं-कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार कर दी। इसके अलावा पुलिस ने लाठी चार्ज भी की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। इससे वे बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। उनके अलावा बीजेपी नेता आरती कुजूर पर भी लाठीचार्ज किया गया। ओबीसी मोर्चा के अमरदीप यादव लाठीचार्ज में घायल हुए हैं।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी मारने की कोशिश की लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन हेमंत सरकार नेताओं को कुचलना चाहती है।
इधर, हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा की ओर कूच कर चुके हैं। भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात हैं। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई जगहें झड़प भी हुई। जिसके बाद कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का प्रयोग कर उन्हें रोकने की कोशिश की गई। कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। पहली बार कटिंग तोड़ दूसरी पर पहुंचने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश सड़क के पर ही धरने पर बैठे और कहा कि यह सरकार पूरी तरह से निकम्मी है। सिटी एसपी सौरभ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेटिंग न चढ़े और ना उन्हें धक्का दें। यह कानून सम्मत नहीं है।