Move to Jagran APP

पटना और सिवान में बंधक बनाए गए दो किशोर और सात मजदूर कराए गए मुक्त

Jharkhand News लॉकडाउन में विद्यालय बंद रहने के कारण दोनों बच्‍चे काम करने फतेहपुर चले गए थे। उन्हें आने नहीं दिया जा रहा था। पैसे भी नहीं मिलते थे। इधर सिमडेगा में दो मानव तस्‍कर गिरफ्तार किए गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 01:45 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 01:48 PM (IST)
पटना और सिवान में बंधक बनाए गए दो किशोर और सात मजदूर कराए गए मुक्त
Jharkhand News सिमडेगा में दो मानव तस्‍कर गिरफ्तार किए गए हैं।

गुमला/रांची, जेएनएन। Jharkhand News बिहार के पटना और सिवान से मंगलवार को झारखंड के नौ मजदूर मुक्त कराए गए। सभी ईंट भट्ठा पर काम करते थे। मुक्त कराए गए मजदूरों में बिहार के पटना जिले के फतेहपुर स्थित ईंट भट्ठा पर बंधक बनाए गए गुमला जिले के डुमरी के दो किशोर भी हैं। लाॅकडाउन में विद्यालय बंद रहने के कारण दोनों काम करने फतेहपुर चले गए थे। उन्हें आने नहीं दिया जा रहा था। पैसे भी नहीं मिलते थे। बाद में गुमला के आहतू थाने के सहयोग से दोनों को मुक्त कराया गया। इधर, मंगलवार को ही बिहार के सिवान जिले के एक ईंट भट्ठे पर बंधक बनाए गए रांची जिले के चान्हो के सात मजदूर मुक्त कराए गए। विधायक बंधु तिर्की की पहल पर सभी मुक्त कराए गए।

loksabha election banner

दो मानव तस्कर गिरफ्तार, नाबालिग बच्चियां हुईं मुक्त

सिमडेगा जिला पुलिस ने मानव तस्करों के चंगुल से दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। वहीं तस्करों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी डाॅ. शम्स तबरेज के अनुसार सिमडेगा के पाकरटांड थाना के मनेश्वर तुरी सोगड़ा भीखाटोली निवासी व कीता गुमला जिला निवासी दो नाबालिग लड़कियों को लेकर मानव तस्कर दिल्ली ले जाने वाले थे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। लड़कियों की उम्र 16 एवं 17 साल है। तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उनके पास से पुलिस ने रांची से दिल्ली के लिए चार रेलवे टिकट, चार बैंक पासबुक, पांच आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन तथा कई लड़कियों की तस्वीर बरामद की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.