Jharkhand: रांची के इन 10 मार्गों पर पुलिस का पहरा, जर्दा के साथ पकड़े गए तो होगी कार्रवाई
इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले कार्रवाई के दायरे में आएंगे। उल्लेखनीय है कि पहले से ही पान मसाला गुटका पर प्रशासन द्वारा रोक लगाई गयई है।
रांची, जासं । जर्दा पर रोक संबंधी राज्य सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गया है। बाहर से ज्यादा की आमद ना हो इसके लिए शहर के 10 प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी का फैसला लिया गया है। जमशेदपुर मार्ग के तमाड़ क्षेत्र, ओरमांझी, पिठौरिया, खलारी, इटकी रोड, खूंटी रोड, सिल्ली क्षेत्र और मुरी रोड सहित अन्य मार्गों पर प्रशासन की नजरें बनी रहेंगी।
इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करेंगे। वही नियमों का उल्लंघन करने वाले कार्रवाई के दायरे में आएंगे। उल्लेखनीय है कि पहले से ही पान मसाला गुटका पर प्रशासन द्वारा रोक लगाई गयई है। इसी दिशा में जर्दा पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया गया है पुलिस को निर्देश दिया गया है।
शहर के भीतर भी इसके खिलाफ अभियान जिला प्रशासन द्वारा चलाया जाएगा। विभिन्न दुकानों और स्टॉक सेंटरों पर भी संबंधित पदाधिकारी जाकर औचक निरीक्षण करेंगे। फूड सेफ्टी ऑफिसर द्वारा नियमित अंतराल पर अभियान भी चलाया जाएगा।
अनुमंडल पदाधिकारी, सदर के आदेशानुसार जर्दा पर अभियान चलाया जाएगा। चिन्हित 10 प्रमुख स्थानों पर इसकी जांच भी की जाएगी, ताकि बाहर से कोई जर्दा की प्रवेश न हो। - एसएस कुल्लु, फूड सेफ्टी ऑफिसर, रांची