झारखंड में 911 लोग बिना मास्क के पकड़े गए, 844 लोगों ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन
Police Checking in Jharkhand Hindi News रांची में सर्वाधिक 320 व देवघर में 233 लोग बिना मास्क के पकड़े गए। खूंटी हजारीबाग दुमका व जामताड़ा में नौ प्राथमिकियां दर्ज हुईं। चतरा में दो दुकानें सील दुमका में एक गिरफ्तार किया गया।
रांची, राज्य ब्यूरो। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पूरे झारखंड में रविवार को विशेष सख्ती के बीच व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पूरे राज्य में रविवार की सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक कुल 911 लोग बिना मास्क के पकड़े गए, इनमें रांची में सर्वाधिक 320 व देवघर में 233 लोग शामिल हैं। जांच के दौरान ई-पास नहीं रखने सहित लॉकडाउन के उल्लंघन के कुल 844 मामले सामने आए हैं। इस मामले में खूंटी, हजारीबाग, दुमका व जामताड़ा में कुल नौ प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। प्रशासन ने चतरा में प्रतिबंध के बावजूद खोलने पर दो दुकानों को सील किया है। दुमका में एक की गिरफ्तारी हुई है।
रांची में बिना मास्क के पकड़े गए 320 लोगों से प्रशासन ने वसूला 1.60 लाख रुपये का जुर्माना
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान चले विशेष चेकिंग के दौरान रांची में बिना मास्क के कुल 320 लोग पकड़े गए। इनसे प्रशासन ने एक लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। जांच में ई-पास नहीं होने सहित लॉकडाउन का उल्लंघन में रांची से कुल 65 लोग पकड़े गए।
राज्य में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक पुलिस की कार्रवाई
जिला लॉकडाउन उल्लंघन बिना मास्क बिना मास्क में जुर्माना
रांची 65 320 160000
खूंटी 71 71 13250
गुमला - - -
सिमडेगा 16 16 8000
लोहरदगा 04 - 2000
जमशेदपुर 37 72 36000
चाईबासा 39 - 9100
सरायकेला 20 09 4500
पलामू 93 33 15300
गढ़वा - - -
लातेहार 55 04 19000
हजारीबाग 19 - 8000
रामगढ़ - - -
चतरा 02 - 3500
कोडरमा 09 09 4500
गिरिडीह 09 - 6000
धनबाद 08 23 11500
बोकारो - - -
देवघर 233 233 21710
दुमका 55 55 31400
जामताड़ा 10 11 1100
गोड्डा 20 31 3100
पाकुड़ 24 24 1200
साहिबगंज 55 - 12100
कुल 844 911 371260