पीएम मोदी व सीएम रघुवर ने झारखंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। ट्विटर पर प्रधानमंत्री के अलावा इन्होंने भी दी रघुवर दास व राज्य के नागरिकों को शुभकामनाएं दी, प्रकाश जावड़ेकर, जुएल उरांव, राम लाल, सुदर्शन भगत, साध्वी निरंजन ज्योति, राधामोहन सिंह, परिमल नथवाणी, मनोज सिन्हा, रामकृपाल यादव, मनोहर लाल खट्टर, अनिल स्वरूप, रामविचार नेताम
रमेश मेंडोला (इंदौर विधायक), त्रिवेंद्र सिंह रावत व यशोधरा राजे सिंधिया।
मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं, सीएम रघुवर ने ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि आइए मिलकर संकल्प लें कि विकास के पथ पर आगे बढ़ते झारखंड को और आगे लेकर जाएंगे। आइए करें प्रण, हम बनाएंगे...न्यू झारखंड।
सीएम रघुवर ने आदिवासी समाज में आई नवचेतना के सूत्रधार, आजादी की जंग के महानायक, धर्म और संस्कृति के महारक्षक, साहस और शौर्य के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया है।