Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • jharkhand
  • ranchi
LIVE BLOG

PM Modi Jharkhand Visit Live: 'मैंने अंतिम व्यक्ति का नमक खाया है, आज ऋण चुकाने आया हूं', पीएम मोदी ने आदिवासियों के गढ़ से भरी चुनावी हुंकार

PM Modi Jharkhand Visit LIVE News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह सुबह रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया।

By Sanjeev KumarWed, 15 Nov 2023 01:55 PM (IST)
News Article Hero Image

PM Modi in Jharkhand Latest News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने झारखंड दौरे के दूसरे दिन आज कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।  पीएम मोदी ने आइआइएम रांची और ट्रिपल आइटी के भवनों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह सुबह रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

15 Nov 20231:45:39 PM
कोई बिचौलिया नहीं, किसानों का सीधा नाता मोदी के साथ

पीएम मोदी ने कहा कि कोई बिचौलिया नहीं, किसानों का सीधा नाता मोदी के साथ रहता है। झारखंड में भी नक्सली समस्या में कमी आई है। वहीं भगवान बिरसा अमर रहे के नारों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन समाप्त हो गया।

15 Nov 20231:29:18 PM
दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बना कर रहूंगा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड की बेटियां खेल में नाम कमा रही हैं। इससे हमारा सीना चौड़ा हो रहा है। यह वर्ष महिलाओं बेटियों का है। दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बना कर रहूंगा। यह भाई बहनों की हर बाधा दूर करता रहेगा। उनके लिए उनका भाई हमेशा खड़ा रहेगा।

15 Nov 20231:26:35 PM
अटल जी ने आदिवासियों का नया मंत्रालय बनाया था

पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी ने आदिवासियों के लिए नया मंत्रालय बनाया था। मैने बजट छह गुना बढ़ाया। पहली की सरकारों ने अपने फायदों के लिए सिर्फ आंकड़ों को जोड़ने का काम किया। हमें तो सभी के जीवन को जोड़ना है। इस अभियान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आभार प्रकट करता हूं। उनकी प्रेरणा से इस महा आभियान आदिवासी न्याय अभियान में सफल होंगे।

15 Nov 20231:25:28 PM
किसानों, गरीबों, युवाओं को मोदी की गारंटी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं वह दिन देखना चाहता हूं जब हर गरीब के पास राशन कार्ड होगा। सभी के पास बिजली होगी। पांच लाख का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। किसानों, गरीबों, युवाओं को मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की भी गारंटी। मोदी हिम्मत कर निकला है आदिवासी न्याय अभियान को लेकर। आदिवासियों को हमेशा नजर अंदाज किया।

15 Nov 20231:22:30 PM
मैंने अंतिम व्यक्ति का नमक खाया है, आज ऋण चुकाने आया हूं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने अंतिम व्यक्ति का नमक खाया है। आज भगवान बिरसा की धरती पर ऋण चुकाने आया हूं। मक्खन पर लकीर तो सभी कोई खींच सकता है। कोई पत्थर पर तो लकीर खींचे। पिछड़े जिलों का ठप्पा लगाकर छोड़ दिया था। इनमें अधिसंख्य आदिवासी जिले। अपने हाल पर छोड़ दिया था। हमारी सरकार ने इस जिलों कोआकांक्षी जिलों के रूप में घोषित कर विकसित किया।

15 Nov 20231:19:03 PM
पूर्व की सरकार खुद को जनता का माई बाप समझती थी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन के सामने ही पूर्व की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्ष में 4 स्तंभों पर जितना कार्य हुआ उतना कभी नहीं। पांच वर्ष में 13करोड़ सेअधिक लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। हम सेवा करने के लिए आए हैं।

बड़ी आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। पूर्व की सरकार खुद को माई बाप समझती थी। हमने सेवक बनकर काम शुरू किया। सरकार खुद चलकर उनके पास पहुंची। मलाई खानेवालों में सारे रसूखदार होते थे। उनकी सरकार में पहुंच रहती थी। मूल सुविधाओं से वांची लोगों का ध्यान देनेवाला कोई नहीं था। मोदी ने उनकी सुध ली।

15 Nov 20231:04:31 PM
पीएम मोदी ने चार 'अमृत स्तंभों' को गिनवाया

 पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25वर्षों के अमृत काल में दिव्य भारत का निर्माण करना है तो चार अमृत स्तंभों पर पूरी ताकत लगानी है। उन्होंने कहा कि पहला भारत की महिलाएं और नारी शक्ति हैं।
दूसरा किसान पशु पालक और मछली पालक। तीसरा युवा वर्ग। चौथा भारत का मध्यम वर्ग है।

15 Nov 20231:01:29 PM
पीएम मोदी बोले- अटल जी के प्रयास से झारखंड का गठन हुआ

पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां के लोग झारखंड स्थापना दिवस मना रहे हैं। अटल जी के प्रयास से झारखंड का गठन हुआ। झारखंड का कोना कोना महान विभूतियों के योगदानों से भरा है। अनेक वीरों ने इस धरती का गौरव बढ़ाया।

विभूतियों को देश आज भी ऋणी है। दुर्भाग्य है कि इनके प्रति न्याय नहीं हुआ। झारखंड आना पुरानी स्मृतियों को याद करने का मुझे अवसर भी प्रदान करता है। यहीं से आयुष्मान भारत योजना की मैने शुरुआत की थी।  

15 Nov 202312:54:47 PM
पीएम मोदी ने जोहार कहकर झारखंड वासियों को किया संबोधित

PM Modi Ulihatu Speech Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के लोगों को जोहार कहकर संबोधित किया। उन्होंने लोगों को बिरसा मुंडा जयंती की भी बधाई दी।

15 Nov 202312:46:24 PM
पीएम मोदी ने भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा 200 कार्यक्रम स्थल की होगी और 22 नवंबर तक चलेगी।

15 Nov 202312:42:17 PM
पीएम मोदी ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी ने रांची के भारतीय प्रबंधन संस्थान के नए भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने रांची में ट्रिपल आइटी के नए भवन का भी शिलान्यास किया। शिक्षा, सड़क, रेल से जुड़ी परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। महागामा हंसडीहा फोरलेन का भी शिलान्यास किया है। महागामा हंसडीहा फोरलेन का शिलान्यास। एनएच 1120ए बासुकीनाथ देवघर खंड के लिए फोरलन का शिलान्यास।

15 Nov 202312:34:11 PM
पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किश्त जारी की

PM Modi Ulihatu Speech Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किश्त जारी कर दी है। इससे किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर होंगे। पूरे देश के आठ करोड़ किसानों के खाते में राशि हस्तांतरित होगी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कई योजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया।

15 Nov 202312:22:41 PM
पीएम मोदी के सामने बोले सीएम हेमंत सोरेन-आदिवासी के लिए कोई काम नहीं हुआ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आदिवासी होने का गर्व है। पूरे देश को इस कार्यक्रम से जोड़ा है। आदिवासी समाज सदियों से अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ता रहा है। दुर्भाग्य है कि आदिवासियों को उचित साथ इतिहासकारों ने नहीं दिया।  आदिम जनजातीय समुदाय नहीं बचा तो हम इस आदिम जनजाति हो जायेंगे। उन्होंने पीएम मोदी के सामने ही कहा कि आदिवासियों के लिए कोई काम नहीं हो रहा है।

15 Nov 202312:19:42 PM
अर्जुन मुंडा ने जनसभा को किया संबोधित

अर्जुन मुंडा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम झारखंड वासी, देश के जनजाति आह्लादित हैं कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उलिहातू आकर नया इतिहास रचा। पूरा देश आज भगवान बिरसा मुंडा की धरती से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर एक अद्भुत योजना की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि साढ़े बाइस हजार गांव के लिए जनजातीय न्याय अभियान 24 हजार करोड़ की योजना। 36 हजार आदि ग्राम विकास योजना से आदिवासी बहुल गांवों का विकास होगा। एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 38 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई है।

15 Nov 202312:17:02 PM
राज्यपाल और अर्जुन मुंडा ने शाल भेंटकर किया संबोधित

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने परंपरागत शाल ओढ़ाकर प्रधानमंत्री को सम्मानित किया। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सरना शाल भेंट किया।

15 Nov 202312:06:32 PM
मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, लोगों की आवाज से गूंज उठा मैदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उलिहातू में विशाल रैली को संबोधित करने मंच पर पहुंच चुके हैं। उनके आते ही वहां मौजूद जनता ने जमकर उनका स्वागत किया। लोगों की आवाज से उलिहातू का पूरा मैदान गूंज उठा।

#WATCH | Khunti, Jharkhand: Governor of Jharkhand CP Radhakrishnan felicitates Prime Minister Narendra Modi with the statue of freedom fighter Birsa Munda. pic.twitter.com/tYd1oc8zi6

— ANI (@ANI) November 15, 2023
15 Nov 202311:48:19 AM
पीएम मोदी की सभा में पानी की बोतल भी नहीं ले जा सकते
blog images

पीएम मोदी के सभा स्थल पर जाने के लिए सख्त पाबंदी लगा दी गई है। पानी की बोतल सभा स्थल के बाहर ही रखवाया जा रहा है। लोगों को अंदर ही पानी की व्यवस्था की गई है।

15 Nov 202311:36:15 AM
पीएम मोदी की सभा में काली शर्ट में नहीं मिलेगा प्रवेश
blog images

PM Modi Ulihatu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उलिहातू सभा में लोगों का आना शुरू हो गया है। महिलाओं की लंबी कतार लगी है। लेकिन इस सभा कई चीजों को साथ ले जाने की सख्त मनाही है। लोगों को काली शर्ट और जैकेट पहनकर जाने पर एंट्री बैन है। साथ में ही काला बैग और  पानी की बोतल ले जाने की भी मनाही है।

15 Nov 202311:15:07 AM
पीएम मोदी पहुंचे बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलिहातु, देखें Video

Pm Modi in Ulihatu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड के खूंटी जिले में उनके पैतृक गांव उलिहातु में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसका वीडियो भी सामने आया है।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi pays tribute to Birsa Munda, at his native village Ulihatu in Khunti district of Jharkhand on his birth anniversary. pic.twitter.com/oQqkyTaRgk

— ANI (@ANI) November 15, 2023
15 Nov 202310:46:48 AM
पीएम मोदी रांची से खूंटी के लिए रवाना, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

Pm Modi Jharkhand Visit Live: पीएम मोदी रांची से खूंटी के लिए रवाना हो गए हैं। यह पीएम मोदी की विशाल जनसभा होने वाली है। लाखों लोगों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

15 Nov 202310:13:52 AM
पीएम मोदी ने शहीदों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया
blog images

PM Modi Jharkhand Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय परिसर का परिभ्रमण करते हुए धरती आबा काराकक्ष एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया।

15 Nov 20239:54:47 AM
पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दी शुभकामनाएं

Pm Modi Jharkhand Visit Live: पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड समेत पूरे देश को शुभकामनाएं दीं।  पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। देशभर के मेरे परिवारजनों को इस विशेष अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। देशभर के मेरे परिवारजनों को इस विशेष अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2023
15 Nov 20239:42:20 AM
पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क का दौरा किया, देखें वीडियो

PM Modi Jharkhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी संग्रहालय में मौजूद थे।

#WATCH | Jharkhand: Prime Minister Narendra Modi visits Bhagwan Birsa Munda Memorial Park cum Freedom Fighter Museum in Ranchi.

Jharkhand Chief Minister Hemant Soren along with Union Minister of Tribal Affairs Arjun Munda and Governor of Jharkhand CP Radhakrishnan also present… pic.twitter.com/ESLqjtzPdd

— ANI (@ANI) November 15, 2023
15 Nov 20239:05:19 AM
उलिहातू से पीएम करेंगे भारत संकल्‍प यात्रा की शुरुआत

उलिहातू से पीएम विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। यहीं से ऑनलाइन माध्यम से आइआइएम रांची के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर आइआइएम रांची में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

15 Nov 20239:00:51 AM
झारखंड के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में भाग लेने से पहले पीएम मोदी ने अपने x हैंडल पर राज्य के स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने लिखा कि झारखंड अपनी खनिज संपदाओं के साथ-साथ जनजातीय समाज के साहस, शौर्य और स्वाभिमान के लिए सुविख्यात रहा है। यहां के मेरे परिवारजनों ने देश की उन्नति में अपना अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

15 Nov 20238:59:12 AM
रांची और ट्रिपल आइटी के भवनों का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

इसी क्रम में पीएम मोदी 15 नवंबर को आइआइएम रांची और ट्रिपल आइटी के भवनों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इससे पहले वह भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाएंगे।

15 Nov 20238:58:26 AM
पीएम मोदी 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी आज रेल, सड़क, शिक्षा, कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे कई क्षेत्रों में लगभग 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us