Move to Jagran APP

Mann Ki Baat: 'आदर्श बांस करियर समिति' की महिलाओं से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे मन की बात

PM Modi Mann Ki Baat Mann Ki Baat Jharkhand Khunti News दैनिक जागरण ने हाल ही में समिति की मीरा व अन्य महिलाओं की कहानी प्रकाशित की थी। यह समिति बांस की सामग्री बनाकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में जुटी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 06:49 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 06:52 PM (IST)
Mann Ki Baat: 'आदर्श बांस करियर समिति' की महिलाओं से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे मन की बात
PM Modi Mann Ki Baat, Mann Ki Baat जागरण ने हाल ही में इन महिलाओं की कहानी प्रकाशित की थी।

रनिया (खूंटी), जासं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को मन की बात करेंगे। इस दौरान वे झारखंड के खूंटी जिला के रनिया प्रखंड स्थित केलो गांव में संचालित आदर्श बांस करियर समिति की संचालिका मीरा देवी सहित 11 अन्य महिलाओं से मन की बात करेंगे। मीरा देवी बांस की सामग्री बनाकर अपने साथ दूसरी महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बना रही हैं। मीरा देवी की कहानी दैनिक जागरण ने एक जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

loksabha election banner

खबर प्रकाशित होने के बाद मीरा देवी की कहानी दूर-दूर तक चर्चा में रही। उनकी संस्था द्वारा बनाई गई सामग्री की मांग दूर-दूर तक होने लगी है। मीरा देवी पहले जहां पांच महिलाओं को रोजगार दे रही थीं, वहीं अब वह 11 महिलाओं को स्वावलंबी बना रही हैं। मन की बात में प्रधानमंत्री का सुदूरवर्ती केलो गांव की मीरा देवी से बात करने की जानकारी मिलते ही तोरपा क्षेत्र के विधायक कोचे मुंडा समेत भाजपा के कई नेता बुधवार को केलो गांव पहुंचे।

विधायक ने मीरा देवी से मुलाकात की और बांस से निर्माण की जाने वाली सामग्री की जानकारी ली। मीरा देवी सहित अन्य महिलाएं बांस के लालटेन, लैंप, पेंसिल बाक्स, पेन स्टैंड सहित अन्य मनमोहक सजावटी सामग्री का निर्माण कर उसे रनिया सहित आसपास के क्षेत्रों में बेचती हैं। पिछले एक माह से खूंटी के बिरसा कालेज के निकट पलाश मार्ट में भी मीरा बांस से बनी विभिन्न वस्तुएं बेचती हैं।

बुधवार को तोरपा विधायक कोचे मुंडा समेत भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, सत्यनारायण सिंह, नारायण साहू, चंद्रशेखर गुप्ता, निखिल कंडुलना, सुशीला देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता केलो पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.