Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    PM मोदी कल रांची में करेंगे भव्य रोड शो, इन रास्तों से होकर गुजरेगा प्रधानमंत्री का काफिला; खूंटी से फुंकेंगे चुनावी बिगुल

    By Ashish JhaEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 08:12 PM (IST)

    PM Modi Jharkhand Visit प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर खूंटी के उलिहातू में जन्मभूमि पहुंचेंगे। यहां वह उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर रांची से खूंटी तक जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। पीएम इस कार्यक्रम के लिए 14 नवंबर की देर शाम ही रांची पहुंच जाएंगे। इस दौरान रांची में पीएम भव्य रोड शो करेंगे।

    Hero Image
    PM मोदी कल रांची में करेंगे भव्य रोड शो, इन रास्तों से होकर गुजरेगा प्रधानमंत्री का काफिला (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर खूंटी जिले के उलिहातू में स्थित उनकी जन्मभूमि पहुंचेंगे। यहां वह उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर रांची से खूंटी तक जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम इस कार्यक्रम के लिए 14 नवंबर की देर शाम ही रांची पहुंच जाएंगे। यहां वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। राजभवन जाने के क्रम में हीनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, सहजानंद चौक, रातू रोड चौराहा होते हुए प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा।

    इस दौरान सड़क के दोनों ओर आमलोग उनका स्वागत करेंगे। भाजपा इस रोड शो के अवसर पर आम लोगों से मोबाइल की रोशनी जलाकर पीएम का स्वागत करने की अपील कर रही है। स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी में विशेष उत्साह है।

    विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे PM

    प्रधानमंत्री 15 नवंबर को उलिहातू से ही पूरे देश के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उलिहातू से पीएम झारखंड के कई तकनीकी संस्थानों के नए भवनों का उद्घाटन भी करेंगे।

    खूंटी स्थित बिरसा कालेज मैदान में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री कई योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। आईआईटी (आइएसएम) धनबाद के नए हॉस्टल और आईआईएम के नए भवन का उद्घाटन ऑनलाइन करेंगे।

    अर्जुन मुंडा ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

    जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को खूंटी में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्थानीय अधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

    उन्होंने लोगों से जनजातीय गौरव दिवस को गर्व के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस हैशटैग के साथ सभी से इंटरनेट मीडिया पर इस संबंध में अपनी भावनाएं व्यक्त करने की भी अपील की है।

    इधर, रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपे गए। खूंटी में कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। यहां जगह-जगह दीवारों को झारखंड की पारंपरिक सोहराय पेंटिंग से सजाया गया है।

    रात आठ बजे विशेष विमान से आएंगे रांची

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार रात लगभग आठ बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे। रांची में वह बुधवार की सुबह बिरसा मुंडा संग्रहालय का अवलोकन करेंगे। यहां प्रधानमंत्री का लगभग 20 मिनट का कार्यक्रम है।

    बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे पुराने जेल का भ्रमण भी करेंगे। इस आयोजन को लेकर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मंत्रिमंडल समन्वय विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे आदि अधिकारियों ने बिरसा मुंडा संग्रहालय का निरीक्षण भी किया।

    भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों से मिलेंगे

    खूंटी के उलिहातू में पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री यहां भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों से मुलाकात कर बातचीत भी करेंगे। खूंटी में प्रधानमंत्री लगभग ढाई घंटे बिताएंगे।

    यहां प्रधानमंत्री ट्राइबल प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे और ट्राइबल एचीवर्स से बातचीत भी करेंगे। सूचना के अनुसार वह यहां पीवीजीटी मिशन की शार्ट फिल्म व पोर्टल भी लांच करेंगे।

    कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी रहेगी। खूंटी से रांची एयरपोर्ट लौटने के बाद प्रधानमंत्री की वापसी होगी।

    यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा: PM तय कार्यक्रम से एक दिन पहले क्यों पहुंच रहे रांची? रोड शो के बाद जाएंगे खूंटी

    यह भी पढ़ें: झारखंड का प्रसिद्ध काली मेला... जहां चट हो जाती 25 क्विंटल जलेबियां, अनोखी है एतिहासिक मंदिरों वाले गांव की परंपरा