विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या हैं चार अमृत स्तंभ? PM Modi ने झारखंड में किया इनका जिक्र, कैसे भारत के विकास में निभाएंगे अहम भूमिका

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Wed, 15 Nov 2023 03:05 PM (IST)

PM Modi Jharkhand Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार को एक जनसभा को ...और पढ़ें

क्या हैं चार अमृत स्तंभ? PM मोदी ने झारखंड में किया इनका जिक्र
क्या हैं चार अमृत स्तंभ? PM मोदी ने झारखंड में किया इनका जिक्र

डिजिटल डेस्क, रांची। PM Modi Amrit Stambh प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड से देश के विकास के लिए चार मंत्र बताए। उन्होंने बताया कि विकसित भारत के लिए चार 'अमृत स्तंभ' बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि इन स्तंभों को हम जितना मजबूत करेंगे, विकसित भारत की इमारत भी उतनी ही ऊंची उठेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पहला स्तंभ भारत की महिलाएं और हमारी नारीशक्ति है।

उन्होंने कहा कि दूसरा स्तंभ भारत के किसान, हमारे पशुपालक, हमारे मछली पालक और हमारे अन्नदाता हैं। उन्होंने कहा कि तीसरा स्तंभ भारत के नौजवान और युवाशक्ति है। वहीं, चौथा स्तंभ भारत का मध्यम वर्ग और भारत के गरीब हैं।

'विकसित भारत संकल्प यात्रा...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, सैचुरेशन के सरकार के लक्ष्यों को प्राप्त करने का माध्यम बनेगी। पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान, विलुप्त होने की कगार पर खड़ी जनजातियों की रक्षा करेगा, उन्हें सशक्त करेगा।

धर्मनिरपेक्षता पर भी बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सच्चा सेकुलरिज्म तभी आता है, जब देश के किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव की सारी संभावनाएं खत्म हो जाएं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय का भरोसा तब मिलता है, जब सबको बराबरी से, समान भावना से सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

ये भी पढे़ं- PHOTOS: पीएम मोदी के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन, भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने के साथ की दिन की शुरुआत, देखें झलकियां

ये भी पढ़ें- न काली टी शर्ट न काला बैग, उलिहातू में पीएम मोदी की जनसभा में सुरक्षा का खास इंतजाम, पानी की बोतल तक अंदर ले जाना है मना