Move to Jagran APP

वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेवराम उरांव का निधन, पीएम व संघ प्रमुख ने व्‍यक्‍त किया शोक

वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेवराम उरांव (70वर्ष) का बुधवार को निधन हो गया। पीएम संघ प्रमुख सहित संघ के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

By Edited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 02:21 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 02:21 AM (IST)
वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेवराम उरांव का निधन, पीएम व संघ प्रमुख ने व्‍यक्‍त किया शोक
वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेवराम उरांव का निधन, पीएम व संघ प्रमुख ने व्‍यक्‍त किया शोक

रांची, जासं। वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेवराम उरांव (70 वर्ष) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। छत्तीसगढ़ के जशपुर में चल रही वनवासी कल्याण केंद्र की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद वे भोजन करने गए थे। भोजन के बाद चक्कर आने से वे बेहोश हो गए। आश्रम में उपस्थित डॉ. प्रवीण ने न उनकी प्राथमिक चिकित्सा की।

loksabha election banner

इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अपराह्न तीन बजे उनका निधन हो गया। गुरुवार को जशपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, वनवासी कल्याण आश्रम के केंद्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग, उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह, डॉ एचपी नारायण, प्रणय दत्त, आरएसएस के क्षेत्र सह संघचालक देवव्रत पाहन, प्रांत सह संघचालक अशोक श्रीवास्तव, तुलसी गुप्ता, सतेंद्र सिंह सहित संघ परिवार के कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

बताते चलें कि पूरे देश में वनवासी कल्याण केंद्र के माध्यम से आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। स्व. जगदेवराम के कार्यकाल में इन कार्यों को नया मुकाम मिला था।

12 वर्ष की उम्र में बने थे स्वयंसेवक, 1993 से थे अध्यक्ष

जशपुर के रहने वाले जगदेवराम उरांव 1962 में 12 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने थे। उसी वर्ष वे वनवासी कल्याण केंद्र के संपर्क में आए। 1968 में उन्होंने संघ की तृतीय वर्ष की शिक्षा प्राप्त की थी। आजीवन प्रचारक रहे उरांव 1985 में कल्याण आश्रम के उपाध्यक्ष बनाए गए। सितंबर 1993 से वे केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.