Move to Jagran APP

आग से बचाव की दी जानकारी

पिपरवार : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) द्वारा शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 01:47 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 01:47 AM (IST)
आग से बचाव की दी जानकारी
आग से बचाव की दी जानकारी

पिपरवार : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) द्वारा शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में फायर सेफ्टी डेमोस्ट्रेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनके/पिपरवार क्षेत्र के कंपनी कमाडेंट अशोक जालवानिया, डिप्टी कमाडेंट एके तोमर व आस्सिटेंट कमाडेंट एसए अहमद मौजूद थे। सीआइएसएफ जवानों ने स्कूली बच्चों के बीच कई हैरत अंगेज कारनामे दिखाए। आत्मरक्षा से जुड़ा खेल जूडो व काता का प्रदर्शन पर बच्चों ने खूब तालिया बजाई। वहीं जवानों द्वारा सिर, हाथ, पैर व छाती से टाइल्स प्लेट तोड़ना हैरत अंगेज था। सीआइएसएफ सेफ्टी टीम द्वारा जीवन रक्षक उपकरणों की सहायता से आग पर नियंत्रण का डेमोस्ट्रेशन दिखाते हुए इस दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। इससे पूर्व स्कूल के प्रिंसिपल राजीव रंजन झा ने बुके देकर सीआइएसएफ अधिकारियों का स्वागत किया। स्कूल बच्चे द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मौके पर स्कूल के षिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

loksabha election banner

जल, थल, वायु व पाताल में सुरक्षा का दायित्व निभा रहा है सीआइएसएफ

पिपरवार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापना के स्वर्ण जयंती मना रहा है। 50 वर्ष पूर्व देश में एक सरकारी प्रतिष्ठान में आगजनी की घटना के बाद औद्योगिक प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने औसुब का गठन किया था। तब से अब-तक जल, थल, वायु व पाताल औद्योगिक प्रतिष्ठानों व रक्षा केंद्रों की हिफाजत में लगा हुआ है। यह बातें के सौसुब एनके/पिपरवार के कमाडेंट अशोक जालवानिया ने डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा। कहा कि 90 इकाईयों में लगी आग को बुझाने का काम कर चुका है। आजतक इस सुरक्षा एजेंसी पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा है। उन्होंने सीआएसएफ के प्रति लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए कहा कि मेहनत नहीं करने वाले लोग किस्मत पर भरोसा करते हैं। बताया कि मेहनत करने वालों के लिए सीआइएसएफ अवसर प्रदान करता है।

---

डीएवी बचरा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

पिपरवार : डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा प्रथम व द्वितीय के 24 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता टॉप, जेरी, मिक्की व डोनाल्ड गु्रप के बी हुआ। इसमें बच्चों से अंग्रेजी, गणित व विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में टॉम ग्रुप 75 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षिका ज्योति अग्रवाल ने किया। मौके पर प्राचार्य राजीव रंजन झा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.