Jharkhand Crime: इलाज कराकर लौट रहे व्यक्ति को पुलिस ने पीटा, मौत, विरोध में सड़क जाम
Jharkhand Crime चौपारण(हजारीबाग) प्रखंड मुख्यालय से पांच किमी दूर बसरिया रोड के ग्राम करमा में गुरुवार की रात लगभग आठ बजे पुलिस के गश्ती दल ने 40 वर्षीय बीमार छक्कन भुइयां पिता जेठू भुइयां की पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सड़क जाम कर दिया।
चौपारण(हजारीबाग) संसू। प्रखंड मुख्यालय से पांच किमी दूर बसरिया रोड के ग्राम करमा में गुरुवार की रात लगभग आठ बजे पुलिस के गश्ती दल ने 40 वर्षीय बीमार छक्कन भुइयां पिता जेठू भुइयां की पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह आरोप लगाकर दोषी पुलिस पर कर्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। कुछ ग्रामीण भी उसके साथ हैैं।
मामले में जांच के लिए बरही के डीएसपी नाजिर अख्तर ने टीम गठित कर दी है। सॢकल इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह और चौपारण थाना प्रभारी बिनोद तिर्की को जांच का जिम्मा देते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि छक्कन का इलाज कराकर एवं बाइक में पेट्रोल डलवाकर चौपारण से घर लौट रहे थे। करीब आठ बजे स्थानीय पुलिस के गश्ती वाहन करमा मोड़ पर मिला।
पुलिस घर से बाहर निकलने का कारण पूछने लगी। जब तक उसके परिजन कुछ बता पाते, पुलिस वालों ने छक्कन को बेरहमी से धुनाई कर दी। इससे छक्कन भुइयां की मौत हो गई। घटना के बाद उत्तेजित परिजन शव के साथ समाचार लिखे जाने तक सड़क पर जमे हुए हैं। तब तक घटना स्थल पर कोई अधिकारी नही पहुंचे थे। ग्रामीण दोषी पुलिस वालों की खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैैं। पुलिस पदाधिकारी ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम तोड़वाने की कोशिश में लगे हैं।