Move to Jagran APP

COVID-19 का टीका लगवाएं और रेस्‍टोरेंट्स में छूट का लाभ उठाएं, यहां जानें इस ऑफर के बारे में

COVID-19 Vaccine Jharkhand News डिस्‍काउंट के संबंध में रांची के उपायुक्त ने एलान किया है। जानकारी दी गई है कि वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को रेस्टोरेंट में खाने-पीने में पांच से 15 फीसद तक की छूट का प्रविधान किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 02:32 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 02:37 PM (IST)
COVID-19 का टीका लगवाएं और रेस्‍टोरेंट्स में छूट का लाभ उठाएं, यहां जानें इस ऑफर के बारे में
COVID-19 Vaccine, Jharkhand News डिस्‍काउंट के संबंध में रांची के उपायुक्त ने एलान किया है।

रांची, जासं। कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। ऐसे लोगों को रांची के रेस्टोरेंट में डिस्काउंट का लाभ प्राप्‍त हो सकता है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा कोविड वैक्सीन को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी के तहत जिला प्रशासन के द्वारा कुछ रेस्टोरेंट में कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले लोगों के लिए छूट देने की घोषणा की गई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने 9 रेस्टोरेंट के साथ करार किया है।

loksabha election banner

इनकी दुकानों की सूची रांची के उपायुक्त छवि रंजन की ओर से शनिवार की सुबह ट्वीट की गई है। इसके तहत यह जानकारी दी गई है कि वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को इन रेस्टोरेंट में खाने-पीने में पांच फीसद से 15 फीसद तक की छूट का प्रविधान किया गया है। पहली और दूसरी डोज के बाद छूट की अलग-अलग सीमा निर्धारित की गई है। कुछ दुकानदारों की ओर से निश्चित उपहार का प्रविधान किया गया है।

रेस्टोरेंट के नाम हैं- मिर्च मसाला सिरम टोली चौक, कावेरी रेस्टोरेंट चर्च कांप्लेक्स, अर्बन ब्रावा लालपुर और कडरू, हंगर गार्डन किशोरगंज, काइरो ईस्ट जेल रोड, भूखड़ पुरुलिया रोड, बाबा मुंचेस कांके, बैकयार्ड कांके।

'टीकाकरण की रफ्तार को गति देने के लिए सबका सहयोग आवश्यक है। इस अभियान में व्यापारी वर्ग से बहुत सहयोग मिल रहा है। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को अलग-अलग सामानों पर खरीद में छूट देने के निर्णय के लिए सभी रेस्टोरेंट संचालक भाईयों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।' -छवि रंजन, उपायुक्त रांची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.