Move to Jagran APP

क्‍वारंटाइन में रह रहे लोगों ने किया सामूहिक भूख हड़ताल, प्रशासन पर लगाया यह आरोप Lohardaga News

Jharkhand News Today. लोगों ने साफ-सफाई स्वच्छ जल और भोजन में गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाया। बीडीओ ने कहा कि व्यवस्था में कोई कमी नहीं है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 04:03 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 04:10 PM (IST)
क्‍वारंटाइन में रह रहे लोगों ने किया सामूहिक भूख हड़ताल, प्रशासन पर लगाया यह आरोप Lohardaga News
क्‍वारंटाइन में रह रहे लोगों ने किया सामूहिक भूख हड़ताल, प्रशासन पर लगाया यह आरोप Lohardaga News

लोहरदगा, जासं। Jharkhand Update News लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिठियो स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए 27 लोग गुरुवार को सरकारी व्यवस्था के खिलाफ बिगूल फूंकते हुए सामूहिक भूख हड़ताल पर चले गए। क्वारंटाइन में रहने वाले सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब क्वारंटाइन सेंटर में साफ-सफाई, स्वच्छ जल और भोजन में गुणवत्ता बहाल नहीं होती है, तबतक हम सभी भोजन नहीं करेंगे और भूख हड़ताल को जारी रखेंगे। इधर क्वारंटाइन में रहने वाले 27 लोगों द्वारा सामूहिक भूख हड़ताल करने की जानकारी मिलने के साथ ही प्रखंड प्रशासन हरकत में आ गई।

loksabha election banner

चार दिन पहले सिठियो में बने क्वारंटाइन सेंटर में तत्काल साफ-सफाई कराई गई और विद्यालय परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया, लेकिन क्वारंटाइन में रहने वाले लोग इतने से संतुष्ट नहीं हुए और गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल, सुबह-शाम चाय व नाश्‍ता की मांग पर अड़ गए। हालांकि इस मामले पर सिठियो के पंचायत सचिव दुर्गा प्रसाद ने क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों को भोजन के लिए मनाने का अंतिम समय तक असफल प्रयास किया। इस संबंध में सेन्हा बीडीओ सच्चिदानंद महतो का कहना है कि क्वारंटाइन सेंटर में व्यवस्था की कोई कमी नहीं है। गुणवत्तापूर्ण भोजन व साफ-सफाई का भी पूर्ण इंतजाम है।

उन्होंने कहा कि दोपहर के भोजन में चावल-दाल, आलू-चना की सब्जी, सलाद दी जाती है। फिर भी यहां पर रहने वाले लोग प्रशासन का सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों की मांग के अनुरूप अंडा भी दिया जाता है। फिर भी लोग भोजन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले से वरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जो भी निर्देश मिलेगा, उसका अनुपालन होगा। क्वारंटाइन में रह रहे राष्ट्रीय पार्टी के एक नेता का कहना है कि क्वारंटाइन सेंटर में समस्याओं का अंबार लगा है। लोगों को जरूरत की सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। शौचालय जाम है, साफ-सफाई की कमी है और एक ही तरह का भोजन रोजाना दिया जाता है। चाय-नाश्‍ता और दवाई की भी व्यवस्था नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.