विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गर्मी में यात्रियों को राहत, रांची और बोकारो होकर चलेगी पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन

Published: Wed, 08 Apr 2026 08:22 AM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2026 10:43 AM (IST)

रेल मंत्रालय ने गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन (रांची होकर) चलाने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन रांची-हटिया हो कर चलेगी।

पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन रांची-हटिया हो कर चलेगी।

HighLights

  1. पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन गर्मी में भीड़ कम करेगी।

  2. 8 अप्रैल से 27 मई तक कुल 30 ट्रिप चलेगी।

  3. 22 कोच वाली ट्रेन में एसी और स्लीपर सुविधा।

जागरण संवाददाता, रांची। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना–चर्लपल्ली–पटना स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) चलाने का निर्णय लिया है।

यह स्पेशल ट्रेन रांची समेत झारखंड के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को सीधी और अतिरिक्त कनेक्टिविटी मिलेगी। ट्रेन संख्या 03253 पटना–चर्लपल्ली स्पेशल आठ अप्रैल से 27 मई तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से चलेगी। इस अवधि में कुल 15 ट्रिप संचालित किए जाएंगे।

यह ट्रेन पटना से 15:00 बजे खुलकर गया, कोडरमा, गोमो, बोकारो स्टील सिटी, रांची और हटिया होते हुए राउरकेला, दुर्ग, नागपुर, बेल्लमपल्ली के रास्ते चर्लपल्ली पहुंचेगी।

वापसी के लिए 15 अप्रैल से शुरू होगी सेवाएं

ट्रेन संख्या 03254 चर्लपल्ली–पटना स्पेशल 15 अप्रैल से 27 मई तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इस दौरान कुल 7 ट्रिप होंगे। वहीं, ट्रेन संख्या 03255 चर्लपल्ली–पटना स्पेशल 10 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जाएगी, जिसमें कुल 8 ट्रिप निर्धारित हैं।

दोनों ट्रेनें चर्लपल्ली से चलकर नागपुर, दुर्ग, राउरकेला, हटिया, रांची, बोकारो, गोमो, कोडरमा और गया होते हुए पटना पहुंचेंगी।

रांची और हटिया स्टेशन में होगी ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन का रांची और हटिया स्टेशन पर ठहराव होगा। पटना से चलने वाली ट्रेन रात 11:25 बजे रांची पहुंचेगी, जबकि वापसी में ट्रेन देर रात और तड़के रांची से होकर गुजरेगी।

रेल मंत्रालय के इस निर्णय से गर्मी के दौरान बिहार, झारखंड और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से भीड़ नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

इन ट्रेनों में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 04 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 07 कोच एवं वातानुकूलित 3-टियर (इकोनामी) के 07 कोच, कुल 22 कोच होंगे।

यह भी पढ़ें- अयोध्या के बाद रांची से अजमेर के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी, 17 से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें- कोडरमा-गया रूट पर दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी मिनी कोच मेमू ट्रेन, पटना जाना होगा आसान

यह भी पढ़ें- झारखंड रेलवे को सौगात: कोडरमा-रांची और गिरिडीह-धनबाद नई रेल लाइन के लिए फंड आवंटित

यह भी पढ़ें- 20वीं किस्त के साथ 51 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचा 2500 रुपये, ₹30,000 सालाना कैसे बदल रहा जीवन