Move to Jagran APP

जानिए, फरवरी में पंचग्रही योग में किस राशि के लोगों को होगा फायदा

Panchagrahi Yoga in February इस साल के फरवरी महीने में ग्रहों के राशि में परिवर्तन होने वाला है। शास्त्रों की मानें तो ग्रहों के दशा महादशा और युति का भी एक विशेष महत्व होता है। आसान भीषा में जानिए...पंचग्रही योग में किस राशि के लोगों को होगा फायदा।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 06:58 AM (IST)
जानिए, फरवरी में पंचग्रही योग में किस राशि के लोगों को होगा फायदा
Panchagrahi Yoga in February : फरवरी महीने में ग्रहों के राशि में होने वाला है परिवर्तन

रांची, डिजिटल डेस्क। Panchagrahi Yoga in February : साल 2022 के फरवरी महीने में ग्रहों के राशि में परिवर्तन होने की संभावना जतया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का काफी महत्व होता है। शास्त्रों की मानें तो ग्रहों के दशा, महादशा और युति का भी एक विशेष महत्व होता है। सभी ग्रहों के स्थान बदलते रहने से सभी राशि के जातकों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है। इतना ही नही, कई बार एक से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में आकर युति भी बनाते हैं। ग्रहों की युति तब कहलाता है, जब कुछ समय के लिए कई ग्रह, एक ही राशि में गोचर करते हैं। फरवरी में शनि ग्रह की राशि मकर में पंचग्रही योग का संयोग है और इससे ग्रहों की युति बनने वाली है। मकर राशि ग्रहों वाले युति के लिए विशेष लाभ होने की संभावना है। आसान भीषा में जानिए...

prime article banner

इस समय पर मकर राशि में शनि, मंगल और बुध ग्रह की बनेगी युति

इस साल के फरवरी के महीने में ज्योतिष शास्त्रों के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण योग का निर्माण होने वाला है। ज्योतिषों की गणना के हिसाब से फरवरी महीने के शुरुआत में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और शनि ग्रह का युति का संयोग बन रहा है। सूर्य किसी एक राशि में लगभग 1 महीने के लिए रहता है।

फरवरी महीनें में 13 तारीख को सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में आ आएंगे। पुन: फरवरी महीने के 26 तारीख को मंगल उच्च राशि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। तो ध्यान देने योग्य बात ये है कि, इस समय पर मकर राशि में शनि, मंगल और बुध ग्रह की युति बनेगी। चंद्रमा दोबारा से मकर राशि में और शुक्र ग्रह भी मकर राशि में फरवरी महीने के आखिरी दिन में आ जाएंगे। फिर पंचग्रही को योग का संयोग बनेगा।

इन राशियों पर विशेष रूप से पड़ने वाला असर

ज्योतिष शास्त्रों के हिसाब से पंचग्रही योग का असर तीन राशियों पर विशेष रूप से पड़ने वाला है। शास्त्रों की मानें तो इस साल के फरवरी महीने में कई ग्रहों का एक राशि में योग बनने से सभी राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। और ये प्रभाव बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है।  मेष, वृषभ और मीन राशियां होंगी। इन तीन राशि के जातकों का काफी सफलताएं प्राप्त होने की संभावना है, इसका कारण पंचग्रही योग के निर्माण होना बताया गया है।

वैसे लोग जो बिजनेस करने वाले है उनकों व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की ज्यादा संभावना है। मान-सम्मान में इजाफा होने के कारण मन प्रसन्न रहने की संभावना है। कई लोगों को अच्छे प्रस्ताव वालें नई नौकरी भी मिल सकती है। इन लोगों के लिए ये भी बताया गया है कि पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी अच्छा खासा मिलेंगे और तो और विदेशी यात्रा संभव होने के साथ-साथ निवेश में लाभ मिलने की भी संभावना व्यक्त की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK