विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड: पलामू में महादलितों पर जुल्म के बाद जागा प्रशासन, फिर से बसाए जाएंगे पीड़ित; दोषियों पर FIR

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Aug 2022 01:54 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2022 01:58 PM (IST)

Jharkhand Palamu News झारखंड के पलामू जिले में डेढ़ दर्जन से ज्यादा महादलित परिवारों के घरों को मुस्लिमों द्वारा ध्वस्त ...और पढ़ें

Jharkhand, Palamu News: पलामू में महादलित परिवारों के घरों को मुस्लिमों द्वारा ध्वस्त किए जाने का मामला।
Jharkhand, Palamu News: पलामू में महादलित परिवारों के घरों को मुस्लिमों द्वारा ध्वस्त किए जाने का मामला।

पलामू, जासं। Jharkhand, Palamu News झारखंड के पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में डेढ़ दर्जन से ज्यादा महादलित परिवारों के घरों को मुस्लिमों द्वारा ध्वस्त किए जाने के दूसरे दिन पुलिस-प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है। मीडिया में घटना प्रमुखता से आने के बाद मंगलवार सदर मेदनीनगर एसडीएम राजेश शाह और एसडीपीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन का दल मुरूमातू पहुंचा। पीड़ित परिवारों से मिलकर तत्काल भोजन-पानी और कपड़ा मुहैया कराया। साथ ही दोषियों के खिलाफ पांडू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

डेढ़ दर्जन से ज्यादा घरों को कर दिया ध्वस्त

पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के मुरुमातू गांव में महादलित समाज की मुसहर जाति के लोगों पर सोमवार को जुल्म हुआ था। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने समूह बनाकर टोंगरी पहाड़ी के निकट मुसहरों के कच्चे घर और झोपड़ियों पर अचानक हमला कर दिया। डेढ़ दर्जन से ज्यादा घरों को ध्वस्त कर दिया। मारपीट की गई। इतना ही नहीं घर ध्वस्त करने के बाद सामानों को दो वाहनों पर लादकर छतरपुर के लोटो गांव के पास जंगल में छोड़ दिया। डरे सहमे मुसहर जाति के करीब 50 लोग खुले आसमान के नीचे रात बिताया।

सर्वे कराकर यहां पर प्रशासन ने बसाया

महादलित परिवार के लोग कच्चे मकान और झोपड़ियां बनाकर करीब चार दशक से मुरुमातू के पास रह रहे थे। पीड़ित लोगों का कहना है कि भूखंड जीएम लैंड है। प्रशासन ने सर्वे कराकर यहां पर बसाया है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मदरसे की जमीन बताकर कब्जा करना चाहते हैं।

पीड़ित परिवार को फिर से बसाया जाएगा

एसडीएम राजेश शाह ने बताया कि पुराने स्थल पर ही पीड़ित परिवार को फिर से बसाया जाएगा। अंचलाधिकारी और पुलिस को निर्देश दिया गया है। पीड़ितों को भोजन पानी की व्यवस्था की जा रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला, की ये मांग

दूसरी तरफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने घटना की निंदा की है। कहां है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में तालिबानी राज कायम हो रहा है। दुमका की घटना के बाद पलामू की घटना सब कुछ बयां कर रही है। उन्होंने प्रशासन से मुरुमातू में प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बना कर तत्काल देने की मांग की है।