Move to Jagran APP

पद्मश्री अशोक भगत ने पौधों का किया वितरण

विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर पौधों का वितरण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 01:49 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 01:49 AM (IST)
पद्मश्री अशोक भगत ने पौधों का किया वितरण
पद्मश्री अशोक भगत ने पौधों का किया वितरण

जासं, रांची : विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर पौधों का वितरण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम स्वराज मंच की ओर से किया गया था। मौके पर ललन शर्मा, परशुराम महतो सहित कई लोग थे। कार्यक्रम में शारीरिक दूरी का पूरी तरह पालन किया गया। साथ ही विकास भारती की ओर से तैयार मास्क का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि विकास भारती के कार्यकर्ता लगातार मास्क का वितरण कर रहे हैं। गांवों में जाकर मास्क बांटने का काम करते हैं। यह काम लगातार चल रहा है।

loksabha election banner

एकल अभियान ने मास्क का किया वितरण

जासं, रांची : एकल अभियान ने अपने आरोग्य भवन स्थित प्रांतीय कार्यालय में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर महिलाओं के बीच सूती कपड़े का मास्क का वितरण किया गया। साथ ही कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई। मौके पर एकल अभियान के सह अभियान प्रमुख ललन शर्मा सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। जरूरतमंदों के बीच आरएसएस के स्वयंसेवकों ने कपड़ों का किया वितरण

जासं, रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर सेवा विभाग की ओर से गुरुवार को पाहनकोचा लोअर वर्दमान कंपाउंड, लालपुर एवं गितिलकोचा कोकर मे जरूरतमंद बहनों के बीच नई साड़ियों एवं बच्चों के लिए उपयोगी वस्त्र का वितरण किया गया। लॉकडाउन में कपड़े की कमी को देखते हुए समाज के सहयोग से इस काम को किया गया। इस अवसर पर रांची महानगर सेवा प्रमुख अक्षय प्रसाद सिंह, उमा शकर प्रसाद, तपेश्वर मंडल एवं नकुल साहू उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.