Move to Jagran APP

कोडरमा में धान खरीद पर लगा ब्रेक, सरकारी अव्यवस्था से किसान परेशान

Koderma News डीएसओ प्रमोद राम के अनुसार मिल संचालकों द्वारा सीएमआर देने के उपरांत ही उठाव की प्रक्रिया शुरू की जा जाएगी। फिलहाल सतडीहा बंगाखलार एवं झुमरीतिलैया पैक्स को छोड़ अन्य पैक्सों द्वारा धान की खरीद की गई है।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 04:46 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 04:46 PM (IST)
कोडरमा में धान खरीद पर लगा ब्रेक, सरकारी अव्यवस्था से किसान परेशान
कोडरमा में धान खरीद पर लगा ब्रेक, सरकारी अव्यवस्था से किसान परेशान

कोडरमा, जागरण संवाददाता। जिले में 27 पैक्सों के माध्यम से 15 दिसंबर से शुरू हुई धान क्रय पर ब्रेक लगा है। दरअसल पैक्सों में उपलब्ध गोदामों में क्षमता के अनुरूप धान क्रय कर ली गई, लेकिन पैक्स गोदामों से उठाव नहीं हो पा रहा है। लिहाजा दो-तीन पैक्सों को छोड़ अधिकतर पैक्सों में धान क्रय को रोक दिया गया है। सरकार से जिले को ढाई लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें अब तक 43235 क्विंटल धान की खरीद हुई है। वहीं अब तक निबंधित 7066 किसानों में 1065 किसानों ने धान बेचे है। वहीं पैक्स गोदामों से धान उठाव को लेकर दोनों मिल संचालकों से वार्ता की जा रही है।

prime article banner

सीएमआर देने के उपरांत ही उठाव की प्रक्रिया शुरू की जा जाएगी

डीएसओ प्रमोद राम के अनुसार मिल संचालकों द्वारा सीएमआर देने के उपरांत ही उठाव की प्रक्रिया शुरू की जा जाएगी। फिलहाल सतडीहा, बंगाखलार एवं झुमरीतिलैया पैक्स को छोड़ अन्य पैक्सों द्वारा धान की खरीद की गई है। गोदाम खाली होते हुए धान क्रय शुरू की जाएगी। वहीं किसानों का ससमय भुगतान भी हो रहा है। यहां तक 15 दिसंबर को क्रय शुरू होते ही कई किसानों का भुगतान भी हो गया। इधर, धान क्रय प्रभावित होने से किसानों की समस्या बढ़ी हुई है। वहीं प्रखंडों में सस्ते दर पर धान क्रय करने वाले बिचौलिया भी सक्रिय है। इससे किसानों को भारी क्षति होने की संभावना जतायी जा रही है।

जयनगर के धान बेचने वाले किसान परेशान

जयनगर गोदाम धान से भर जाने के कारण लक्ष्य के मुताबिक धान की खरीद नहीं हो पा रहा है। इससे किसान परेशान है। प्रखंड के डंडाडीह पैक्स में अब तक 1838 क्विंटल, परसाबाद में 457 क्विंटल, रूपायडीह में 500 क्विंटल, मकतपुर में 500 क्विंटल तथा सतडीहा में 500 क्विंटल धान की खरीदारी हो पाई है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शंकर प्रसाद ने बताया कि राइस मिल के द्वारा एफसीआई को एडवांस में चावल उपलब्ध करा दिया जाता है उसके एवज में राइस मिल धान की खरीदारी करता है। लेकिन राइस मिल अभी तक एफसीआइ को चावल उपलब्ध नहीं कराया है। पैक्सों का गोदाम भर जाने के कारण फिलहाल धान क्रय तीव्र गति से नहीं हो पा रहा है। बीसीओ शंकर प्रसाद ने बताया कि थोड़ी बहुत ऑनलाइन में परेशानी आ रही है लेकिन एक-दो दिन के अंदर ठीक कर लिया जाएगा।

सतगावां के पैक्सों में धान खरीद ठप

सतगावां प्रखंड मे धान क्रय करने के लिए 5 पैक्सों को दी गई थी।लेकिन धान से पैक्स गोदाम सभी भर गए हैं। इससे धान की खरीदी नहीं हो पा रही है और किसानों की बीच काफी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। इस बीच मौसम में बदलाव होने से किसानों के बीच परेशानी बढ़ गई है। खेत खलिहानों मे रखें धान बर्बाद हो रहे हैं। किसानों के अनुसार किसी तरह धान झारकर पैक्स पहुंचाते हैं तो पैक्स अध्यक्ष लेने से इनकार कर देता है। ऐसे में किसानों के बीच काई तरह की समस्या उत्पन्न हो रही हैं। गुरुवार को हुईं पैक्स अध्यक्षों की बैठक में भी धान खरीदी पर रोक लगाने की सहमति बनी है। पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, सुरेन्द्र यादव, राजेश यादव ने बताया कि हम सभी का पैक्स गोदाम फुल है। मिल वाले हमारे पैक्स गोदाम से धान सरकार उठाव नहीं कर रहे हैं।इस लिए पैक्स गोदाम फुल हैं।जबतक गोदाम खाली नहीं होता तब तक हम किसानों का धान खरीदी नहीं कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.