Move to Jagran APP

लॉ छात्रा से दुष्कर्म पर रांची में उबाल, युवाओं में आक्रोश Ranchi News

Jharkhand. राजधानी रांची में लॉ छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 04:47 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 04:47 PM (IST)
लॉ छात्रा से दुष्कर्म पर रांची में उबाल, युवाओं में आक्रोश Ranchi News
लॉ छात्रा से दुष्कर्म पर रांची में उबाल, युवाओं में आक्रोश Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची में लॉ छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। शनिवार को लॉ कालेज के विद्यार्थियों के साथ एबीवीपी के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांके रोड से लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च निकाला और राजभवन तक मार्च किया। छात्र राजभवन गेट के सामने एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

loksabha election banner

इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रांची महानगर के सदस्यों ने भी सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में समाहरणालय के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के नारे लगाए। दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक लगाने और आरोपितों को फांसी देने की भी मांग उठी। राज्य के महाधिवक्ता अजीत कुमार दोपहर बाद 3 बजे नेशनल लॉ विश्वविद्यालय गए और वहां वीसी और छात्रों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: बस स्‍टॉप से लॉ की छात्रा को उठाया, 3 घंटे तक बंधक बनाकर 12 बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म Ranchi News

बता दें कि रांची के कांके स्थित नेशनल लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ मंगलवार शाम को 12 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने अगले दिन ही सभी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। छात्रा अपने एक दोस्त के साथ रिंग रोड पर बने बस स्टॉप पर बैठी हुई थी। उसी दौरान आरोपियों ने उसे जबरन उठा लिया और ईंट-भट्ठे पर ले गए। इसके बाद विभत्‍स घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: रांची में सामूहिक दुष्कर्म पर हाईकोर्ट सख्त, DGP ने चीफ जस्टिस को दी रिपोर्ट; 80 फीसदी जांच पूरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.