Move to Jagran APP

हेमंत सोरेन ने साधा निशाना, आदिवासी-मूलवासी को लड़ा रही सरकार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने राज्य की भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार बांटने का काम कर रही है

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 02:15 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 02:38 PM (IST)
हेमंत सोरेन ने साधा निशाना, आदिवासी-मूलवासी को लड़ा रही सरकार
हेमंत सोरेन ने साधा निशाना, आदिवासी-मूलवासी को लड़ा रही सरकार

रांची, जेएनएन। संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने गुरुवार को लोहरदगा एवं गुमला में सभाओं को संबोधित किया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। लोहरदगा में टीपू सुलतान चौक पर हेमंत ने राज्य की भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार आदिवासी और मूलवासी को बांटने का काम कर रही है।

loksabha election banner

अदिवासियों और पिछड़ों को लड़ाने का काम कर रही है। पर अब ऐसा नहीं होगा, लोग अब जाग चुके हैं। झारखंड की जनता इस सरकार से त्रस्त है। गोदाम में अनाज सड़ रहा है, पैसा अमीरों के पास जा रहा है। गरीब आदमी भूख से मर रहा है। राज्य में आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंके।

इसके लिए कार्यकर्ता कमर कसकर पूरी तरह से तैयार हो जाएं। इसके पूर्व गुमला के बिशुनपुर और घाघरा में सभाओं को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज झारखंड की स्थिति भयवाह है। राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाने, जनता को खुशहाल रखने और किसान मजदूरों को बेहतर सुविधा दिलाने के लिए संघर्ष करने के संकल्प के साथ ही उनकी संघर्ष यात्रा चल रही है। सभा को विधायक चमरा ङ्क्षलडा, पूर्व विधायक अमित महतो, शिवराम कच्छप, आशीष ङ्क्षसह आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.