सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च तक Ranchi News
Jharkhand. रांची के मोरहाबादी मौदान में 5 से 18 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली होगी। इसमें सभी जिलों की भर्ती होगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा।
रांची, जासं। झारखंड के सभी 24 जिलों के युवाओं को थल सेना में भर्ती रैली 5 से 18 अप्रैल 2020 तक होगी। भर्ती रैली मोरहाबादी के ग्राउंड में होगी। इसमें भाग लेने के लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। भर्ती रैली के लिए 20 मार्च तक इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी
भर्ती रैली में भाग लेने के लिए योग्य अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ज्वाइनइंडियनआर्मी.निक.इन पर लॉगइन करें। आइडी, पासवर्ड और प्रोफाइल बनाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें। रैली में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड अभ्यर्थी के रजिस्टर्ड ई-मेल पर 21 मार्च से 4 अप्रैल के बीच भेजा जाएगा। अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड पर दी गई तिथि के अनुसार रैली में भाग लेना है। एडमिट कार्ड लेजर प्रिंटर से ही प्रिंट कराएं। उसे लेमिनेट नहीं कराएं। भर्ती रैली स्थल पर प्रवेश पत्र के साथ सभी आवश्यक कागजात की मूल कॉपी व छायाप्रति लाना अनिवार्य है।