Move to Jagran APP

Congress President Election: झारखंड वाले केएन त्रिपाठी ने की सबकी बोलती बंद... तब खुलेआम पिस्तौल लहराया था...

Congress President Election कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भरने वाले केएन त्रिपाठी को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरुर के साथ त्रिपाठी ने भी कांग्रेस अध्‍यक्ष की दावेदार पेश की है।

By Jagran NewsEdited By: Alok ShahiPublished: Sat, 01 Oct 2022 12:27 AM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 04:51 AM (IST)
Congress President Election: झारखंड वाले केएन त्रिपाठी ने की सबकी बोलती बंद... तब खुलेआम पिस्तौल लहराया था...
Congress President Election: कांग्रेस अध्‍यक्ष का नामांकन करने वाले केएन त्रिपाठी ने तब खुलेआम पिस्तौल लहराया था।

रांची, राज्य ब्यूरो। Congress President Election पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने संबंधी फैसले से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेता असहज महसूस कर रहे हैं। आलाकमान की जानकारी में जब उनके स्तर से नामांकन पत्र भरने की सूचना मिली तो तत्काल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय सक्रिय हुए। उन्होंने कुछ नेताओं को उनसे बातचीत करने की जिम्मेदारी दी। इन नेताओं ने केएन त्रिपाठी से बातचीत की तो उन्हें कहा गया कि निर्देश के मुताबिक वे ऐसा कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय इससे खासे नाराज हैं। इसका उलटा असर पड़ सकता है।

loksabha election banner

कांग्रेस के एक वरीय नेता के मुताबिक केएन त्रिपाठी ने सिर्फ ध्यान खींचने के लिए कदम उठाया है। उन्हें कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। केएन त्रिपाठी पहली बार मंत्री के पद पर रहते हुए विवादों में आए थे। विवाद राजधानी की एक कार एजेंसी से जुड़ा था। इसके अलावा पिछले विधानसभा चुनाव में बूथ पर पिस्तौल निकालने को लेकर उनकी किरकिरी हुई थी। डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने वर्ष 2009 चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

झारखंड से 320 डेलीगेट्स करेंगे मतदान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान की नौबत आई तो झारखंड से प्रदेश प्रतिनिधि (डेलीगेट्स) मतदान करेंगे। राज्य में कुल 320 डेलीगेट्स हैं। प्रक्रिया के मुताबिक इनका चुनाव संपन्न हो चुका है। राज्य के डेलीगेट्स की आस्था सोनिया गांधी-राहुल गांधी के प्रति है। वे आलाकमान के पसंद-नापसंद का चुनाव में पूरा ख्याल रखेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी को अध्यक्ष का पद ग्रहण करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.