Move to Jagran APP

Corona Update: झारखंड में आज 16 नए कोरोना पॉजिटिव, जमशेदपुर-लातेहार-सरायकेला में मिले मरीज; जानें ताजा हाल

Coronavirus Update. लातेहार संक्रमित की रिपोर्ट कल ही पॉजिटिव आयी थी। आज मंगलवार को नए मामले की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 04:04 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 11:56 PM (IST)
Corona Update: झारखंड में आज 16 नए कोरोना पॉजिटिव, जमशेदपुर-लातेहार-सरायकेला में मिले मरीज; जानें ताजा हाल
Corona Update: झारखंड में आज 16 नए कोरोना पॉजिटिव, जमशेदपुर-लातेहार-सरायकेला में मिले मरीज; जानें ताजा हाल

रांची, जासं। झारखंड के लातेहार और जमशेदपुर से मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मामले की पुष्टि हुई है। लातेहार के संक्रमित की रिपोर्ट कल ही पॉजिटिव आयी थी। दो नाम एक होने की वजह से एक मामले को पुराने मामले में काउंट किया गया था। आज मंगलवार को नए मामले की आधिकारिक पुष्टि हुई है। इधर जमशेदपुर में भी कोरोना का एक नया मामला सामने आया है।

loksabha election banner

जमशेदपुर में मंगलवार को मिले कोरोना के एक नए मरीज के साथ ही पूर्वी सिंहभूम में कोरोना मरीजों की कुल संख्‍या छह हो गई है। इससे पहले लातेहार में कोरोना के तीन मामले सामने आए थे। अब यहां कोरोना वायरस के कुल चार मरीज हो गए हैं। झारखंड में अब कोरोना के कुल 233 मरीज हो गए हैं।

इसमें से तीन की मौत हो गई है जबकि 128 मरीज ठीक होकर घर वापस लौट गए हैं। कल भी लातेहार में कोरोना के दो मामले सामने आए थे। सोमवार को पूरे झारखंड में कोरोना के आठ मामले पॉजिटिव आए थे। इनमें लातेहार, गुमला, धनबाद, गढ़वा और हजारीबाग-जमशेदपुर-चाईबासा के मरीज शामिल हैं।

मंगलवार को मिला जमशेदपुर का कोरोना पॉजिटिव जुगसलाई का रहने वाला है। वह 15 मई को राजधानी एक्‍सप्रेस से दिल्‍ली से आया था। उसे क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया था। जमशेदपुर में उसका टेस्‍ट किया गया और आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रवासियों के झारखंड वापस आने के बाद से लगातार कोरोना के पॉजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं।

झारखंड के 19 जिले अब तक कोरोना के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें रांची, गढ़वा, बोकारो, पलामू, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, सिमडेगा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, कोडरमा, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, रामगढ़, गुमला और लोहरदगा जिला शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.