Move to Jagran APP

झारखंड के कोडरमा में पत्थर खदान में चाल धंसने से मजदूर की मौत, एक की स्थिति गंभीर

कोडरमा में पत्थर खदान में चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं दूसरे मजदूर की स्थिति गंभीर है। बता दें कि जिले में अवैध पत्थर खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन की सक्रियता के बावजूद अवैध पत्थर खनन का जोरों पर चल रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 17 Mar 2021 03:29 PM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 03:29 PM (IST)
झारखंड के कोडरमा में पत्थर खदान में चाल धंसने से मजदूर की मौत, एक की स्थिति गंभीर
झारखंड के कोडरमा में पत्थर खदान में चाल धंसने से मजदूर की मौत, एक की स्थिति गंभीर। जागरण

कोडरमा, जासं । कोडरमा में पत्थर खदान में चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं दूसरे मजदूर की स्थिति गंभीर है। बता दें कि जिले में अवैध पत्थर खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की सक्रियता के बावजूद अवैध पत्थर खनन का जोरों पर चल रहा है। इससे आए दिन घटनाएं भी हो रही हैं। ताजा मामला ज़िले के नवालशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत चमारों स्थित पत्थर खदान में चाल धंसने एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

loksabha election banner

सूचना पाकर मौके पर पुलिस निरीक्षक आरएन ठाकुर, थाना प्रभारी एकबाल हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थित का जायजा लाया। थाना प्रभारी एकबाल हुसैन ने बताया कि मृतक की पहचान नरेश सिंह 28 वर्ष, बाछेडीह निवासी के रूप में हुई है, घटना खदान में ड्रील होने के दौरान चाल धंसने से हई है। जो व्यक्ति खदान संचालित कर रहा है, उसकी पहचान कर ली गई है, उसके खिकफ नियम संगत कार्रवाई की जा रही है।

वहीं उक्त पत्थर खदान में एक अन्य मजदूर बच्चू सिंह 35 वर्ष पिता बद्री सिंह, बच्छेडीह नवालशाही का इलाज़ सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार घायल मजदूर के पांव व सिर में चोट आई है, पर वह खतरे से बाहर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पत्थर खदान भीम साहू का बताया जा रहा है। बहरहाल ज़िले के विभिन्न पत्थर खदान में आये दिन दुर्घटना के शिकार मजदूर होते हैं और मुवाज़ा मिलने के बाद मामला शांत हो जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.