Move to Jagran APP

30 मजदूरों से भरा ट्रक पेड़ से टकराया, एक की मौत और दो दर्जन घायल Palamu News

Palamu News Jharkhand Accident News 30 मजदूर ट्रेन पकड़ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति में होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 07:27 PM (IST)
30 मजदूरों से भरा ट्रक पेड़ से टकराया, एक की मौत और दो दर्जन घायल Palamu News
पलामू में पेड़ से टकराया मजदूरों से लदा ट्रक। जागरण

पलामू, जासं। पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर-रांची एनएच 39 मुख्य मार्ग पर पिपरा मरघटिया के निकट शनिवार को अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकरा गया। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई। ट्रक पर सवार दो दर्जन मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नवजीवन अस्पताल तुम्बागड़ा में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर अवस्था को देखते हुए 10 लोगों को रांची रेफर किया गया। इसमें रांची जाने के क्रम में शनिचरा उरांव नामक मजदूर की मौत हो गई।

loksabha election banner

मजदूरों से भरे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्‍त होने के साथ ही वहां चीख-पुकार मच गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। घायल लालदेव भुईयां ने बताया कि करीब 30 मजदूर सतबरवा प्रखंड के बकोरि‍या पंचायत के कमारू गांव से बाहर काम करने के लिए निकले थे। मेदिनीनगर-रांची मुख्य मार्ग पर कसियाडीह मोड़ पहुंचकर एक 407 ट्रक पर बैठ गए।

हम सब डालटनगंज रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहां से ट्रेन पकड़कर बिहार के मनातू सलैया जाना था। इसी बीच करीब एक किलोमीटर आगे जाने के बाद उक्त ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जानकारी मिलते ही भोलाराम घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को लेकर नवजीवन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को रांची भेजा गया।

ये मजदूर हुए हैं घायल

ट्रक दुर्घटना में 25 वर्षीय गुलटेन भुईयां, 20 वर्षीय राजन भुईयां, 40 वर्षीय प्रमि‍ला देवी, 50 वर्षीय गणेश राम, संतोष भुईयां, लालदेव भुईयां, तेजू भुईयां, सत्यनारायण भुईयां, बसंती देवी, गीता कुमारी समेत दो दर्जन लोगों के नाम शामिल हैं। ये सभी कमारू गांव के निवासी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.