Move to Jagran APP

हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत, दो घायल Hazaribagh News

Jharkhand. इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनो युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति 22 वर्षीय खिरोधर अगेरिया को रिम्स रांची रेफर किया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 12:59 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 12:59 PM (IST)
हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत, दो घायल Hazaribagh News
हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत, दो घायल Hazaribagh News

कटकमसांडी (हजारीबाग), जासं। जिले के कटकमसांडी थाना अंतर्गत बहिमर चौक के पास रविवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में ग्राम बाझा निवासी एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सामने से आ रही चार पहिया वाहन के चकमा देने से अनियंत्रित होकर बाइक सड़क से नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनो युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक  व्यक्ति 22 वर्षीय खिरोधर अगेरिया को रिम्स रांची रेफर किया गया।

loksabha election banner

रांची ले जाने के क्रम में  रास्ते में रामगढ़ के पास उसकी मौत हो गई। बाकी के दो घायलों कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम बाझा निवासी 27 वर्षीय मंगल लिंडा और 28 वर्षीय विनोद लिंडा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक और घायल राजमिस्त्री और उसके सहयोगी के रूप में कार्य करते थे। घायलों के इलाज में कटकमसांडी भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव और सदर विधायक प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने अहम भूमिका निभाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.