नकली नोट लेकर निकला था दूध खरीदने, 5900 रुपये के साथ दबोचा गया
राची लॉकडाउन के बीच शहर में नकली नोट भी चलाए जा रहे हैं। पंडरा से 5900 रुपये नकली नोट के साथ एक दो दबोचा गया है।
जागरण संवाददाता, राची : लॉकडाउन के बीच शहर में नकली नोट भी चलाए जा रहे हैं। पंडरा से 5900 रुपये नकली नोट के साथ एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पंडरा सुंदर नगर का निवासी नीरज कुमार पिता उमेश चंद्र कुमार है। जानकारी के अनुसार नीरज सीसीएल कॉलोनी स्थित डेयरी काउंटर पर दूध लेने गया था। इस दौरान दुकान में बैठी महिला को नकली नोट थमा चलता बना। नोट देख डेयरी दुकान की महिला को शक हुआ। इतने में वहा मौजूद सीसीएल के सुरक्षा गार्ड और स्थानीय लोगों को सूचना दी। गार्ड और स्थानीय लोगों ने मिलकर उस व्यक्ति को खदेड़ा। लोगों को देख, वह भागने लगा। लेकिन सीसीएल कॉलोनी में ही उसे पकड़ लिया गया। फिर सीसीएल के सुरक्षा प्रबंधक विक्रात मलहन ने पंडरा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर थाना ले गई। बड़े रैकेट की आशंका
आरोपित नीरज के पास से बरामद नोटों में 10, 50,100 और 500 के नोट शामिल हैं। सभी असली की तरह ही लग रहे हैं। आरोपित ने पुलिस की पूछताछ में कहा है कि उसे ये नोट जमीन पर गिरे मिले थे। पुलिस का कहना है कि नकली नोट के बड़े धंधेबाजों के रैकेट मिलने की पूरी संभावना है।
तीन दिन पहले भी कर चुका था खरीदारी
पकड़ा गया आरोपित नीरज कुमार तीन दिन पहले भी नकली नोटों का इस्तेमाल कर खरीदारी कर चुका है। नकली नोट से उसी दुकान से दूध खरीदा था, जहा से पकड़ा गया। उसी दिन एक अन्य दुकान से राशन भी खरीदा था। इसके बाद से ही दूध दुकान के संचालक उसकी तलाश कर रहे थे। दोबारा खरीदने के चक्कर में वह पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद उसके पर्स से 5900 रुपये बरामद किए गए। हाल में पकड़े गए थे नकली नोट :
13 फरवरी 2019
लापुंग प्रखंड के लालगंज साप्ताहिक बाजार से नकली नोट खपाते हुए सामान खरीदने के दौरान मनोज उराव उर्फ सोमरा उराव पिता मंगरा उराव को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर अरगोड़ा हज हाउस तालाब के पीछे किराए के मकान से जाली नोट बनाने की रंगीन प्रिंटर मशीन एवं अन्य सामान, 19 पीस 200 रुपये के जाली नोट व 6710 रुपये असली नोट बरामद किया गया था। 22 जनवरी 2019 :
माडर से एक डॉक्टर को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह खुद नकली नोट छापकर बाजार में खरीदारी कर रहा था।