Move to Jagran APP

ओड‍िशा से सेना के जवानों को लेकर आ रहा आर्मी वाहन रामगढ़ में दुर्घटनाग्रस्‍त, एक की मौत व 2 घायल

Accident in Ramgarh. सेना के तकरीबन आधे दर्जन से अधिक वाहनों का काफ‍िला एक साथ चल रहा था। मौके पर सेना के अधिकारी पहुंचे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 09:16 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 03:40 PM (IST)
ओड‍िशा से सेना के जवानों को लेकर आ रहा आर्मी वाहन रामगढ़ में दुर्घटनाग्रस्‍त, एक की मौत व 2 घायल
ओड‍िशा से सेना के जवानों को लेकर आ रहा आर्मी वाहन रामगढ़ में दुर्घटनाग्रस्‍त, एक की मौत व 2 घायल

रामगढ़, जासं। भुवनेश्‍वर से सेना के सामान व जवानों को लेकर आ रहा आर्मी काफिले का एक वाहन रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में पाइप लदे ट्राला से जा टकराया। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना के तकरीबन आधे दर्जन से अधिक वाहनों का काफ‍िला एक साथ चल रहा था। मौके पर सेना के अधिकारी पहुंच गए हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है। मृतक सेना वाहन का चालक हवलदार अलख राजन तथा घायलों में नायक कृष्णा रेड्डी व नायक सूबेदार सुभाष रेड्डी शामिल हैं।

loksabha election banner

जवान के शव को दो घंटे के बाद निकाला बाहर

रांची-पटना फोरलेन मार्ग के चुटुपालू घाटी में दुर्घटनाग्रस्त सेना वाहन में फंसे सेना जवान (चालक) के शव को रामगढ़ पुलिस व एनएचएआइ ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन के सहारे बाहर निकाला। मृतक सेना के चालक का नाम ओड़िशा के अलख राजन बताया जा रहा है। दो घायल जवानों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रामगढ़ छावनी स्थित मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार की सुबह करीब सात बजे ओड‍िशा से सेना के जवानों व मशीनरी को लेकर आ रहा आर्मी वाहन का ब्रेकफेल हो गया था। इससे भारी मशीनरी आर्मी वाहन चुटुपालू घाटी में अनियंत्रित हो गया। इससे आगे चल रहे एक पाइप लदे ट्रेलर (NL01D-9112) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। सेना के तकरीबन आधे दर्जन से अधिक वाहनों का काफ‍िला घाटी से होकर गुजर रहा था।

घटना की जानकारी पाकर मिलिट्री पुलिस रांची के कमांडिंग अफसर सहित सेना के कई अधिकारी रामगढ़ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इधर दुर्घटना में मारे गए जवान के शव को फिलहाल मिलिट्री अस्पताल रामगढ़ में रखा गया है। शव का पोस्टमार्टम रामगढ़ सदर अस्पताल में करने की तैयारी की जा रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.