Move to Jagran APP

Rajya Sabha Result 2020: ओम माथुर बोले, कांग्रेस ने शिबू सोरेन का किया राजनीतिक अपमान; जानें किसने क्‍या कहा

Rajya Sabha Result 2020. लोकतंत्र में राजनीतिक मर्यादाएं भी होती हैं परंतु कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन और सरकार में शामिल रहते हुए भी इसका ख्याल नही रखा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 08:59 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 05:09 AM (IST)
Rajya Sabha Result 2020: ओम माथुर बोले, कांग्रेस ने शिबू सोरेन का किया राजनीतिक अपमान; जानें किसने क्‍या कहा
Rajya Sabha Result 2020: ओम माथुर बोले, कांग्रेस ने शिबू सोरेन का किया राजनीतिक अपमान; जानें किसने क्‍या कहा

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर ने राज्यसभा चुनाव परिणाम आने के बाद दीपक प्रकाश को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस चुनाव परिणाम के बाद हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कहा, लोकतंत्र में राजनीतिक मर्यादाएं भी होती हैं परंतु कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन और सरकार में शामिल रहते हुए भी इसका ख्याल नहीं रखा। पर्याप्त संख्याबल के बावजूद कांग्रेस ने गुरुजी को अपनी जीत में चुनाव के लिय मजबूर किया।यह उनका राजनीतिक अपमान है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की गांठें कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में धोखा देना कांग्रेस की पुरानी आदत है।

loksabha election banner

सर्वाधिक मतों से जीत से एनडीए गठबंधन हुआ मजबूत : अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को उनकी जीत पर बधाई देते हुए कहा कि सर्वाधिक मतों से जीतकर दीपक प्रकाश ने इतिहास रचा है। आंकड़ों के गणित में महागठबंधन जीत कर भी हारा है और एनडीए गठबंधन मजबूत हुआ है। सिंह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव की दृष्टि से जो जिम्मेवारी दी थी उसमें सब के सहयोग से मिली सफलता के लिए आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो सहित सभी विधायकों का आभार।

राज्य सरकार की राजनीतिक साजिश नाकाम, लोकतंत्र की जीत : बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायकदल के नेता बाबूलाल मरांडी ने दीपक प्रकाश की जीत पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। कांग्रेस पार्टी के इशारे पर राज्य सभा चुनाव में राज्य सरकार ने सत्ता का पूरा दुरुपयोग किया ।विधायकों को डराया धमकाया गया। योग केंद्र में भी परेशान करने की कोशिश की गई परंतु सत्तापक्ष ने जितना परेशान किया एनडीए गठबंधन उतना मजबूत होता गया।

'ऐतिहासिक मत प्राप्त कर राज्यसभा चुनाव में विजयी होने पर झारखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  दीपक प्रकाश को हार्दिक बधाई। साथ ही पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को यह अवसर प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद।' -रघुवर दास, पूर्व मुख्‍यमंत्री।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्यसभा चुनाव में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुंडा आज मतदान के दौरान विधानसभा में उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.