Jharkhand Assembly Election 2019: ओम माथुर भाजपा के चुनाव प्रभारी व नंद किशोर सह प्रभारी नियुक्त
Jharkhand. भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में आगामी नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 12:53 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 05:32 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को पार्टी ने झारखंड के लिए दो संगठनात्मक नियुक्ति की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि बिहार सरकार में मंत्री नंद किशोर यादव को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
नंद किशोर यादव।
विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बनाए जाने के बाद नंद किशोर यादव रेस हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे 13 अगस्त को रांची आएंगे। यहां वे भाजपा कोर कमेटी की बैठक करेंगे। इधर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आेम प्रकाश माथुर और नंद किशोर यादव को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी एवं चुनाव सह प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें