Move to Jagran APP

Amrit Mahotsav: रांची में अमृत महोत्सव पर पदाधिकारी और जवानों ने लगाई दौड़

Amrit Mahotsav आरपीएफ हटिया पोस्ट पर आजादी के अमृत महोत्सव पर दो किलोमीटर तक के पदाधिकारी और जवानों ने दौड़ लगाई। दौड़ में करीब 70 की संख्या में पदाधिकारी और जवान शामिल हुए। अमृत महोत्सव को लेकर रांची रेल डिवीजन में चरणबद्ध विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 03:10 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 03:10 PM (IST)
Amrit Mahotsav: रांची में अमृत महोत्सव पर पदाधिकारी और जवानों ने लगाई दौड़
आरपीएफ हटिया पोस्ट पर आजादी के अमृत महोत्सव पर दो किलोमीटर तक दौड़ लगाई गई।

रांची,जासं। आरपीएफ हटिया पोस्ट पर आजादी के अमृत महोत्सव पर दो किलोमीटर तक के पदाधिकारी और जवानों ने दौड़ लगाई। दौड़ में करीब 70 की संख्या में पदाधिकारी और जवान शामिल हुए। इस मौके पर आरपीएफ के वरीय पदाधिकारी ने बताया कि अमृत महोत्सव को लेकर रांची रेल डिवीजन में चरणबद्ध विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

loksabha election banner

अमृत महोत्सव पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

डिफेंस अकादमी के बच्चो के बीच एल्युमिनाई एसोसिएशन एवं एनएसएस मारवाड़ी कॉलेज रांची की ओर से भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अवसर पर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि एनवाइकेएस जिला अधिकारी अनुराग यादव, एनएसएस प्रोग्राम आफिसर अनुभव चक्रवर्ती एवं एल्युमिनाई अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, आशुतोष द्विवेदी, शुभम मंत्री, संजय भी मौजूद थे। दौड़ प्रतियोगिता में युवकों में प्रथम स्थान राकेश, दूसरा स्थान आशीष, तीसरा स्थान सुमित, युवतियों में प्रथम स्थान राधिका, दूसरा स्थान अमिता, तीसरा स्थान नीतू ने प्राप्त किया।

अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्कक्रम का संचालन रोहित ने किया। उन्होंने कहा कि रांची में गरीब व अनाथ को डिफेंस में जाने के लिए निश्शुल्क ट्रेनिंग दी जाती है, जिन्हें डिफेंस की तैयारी करनी है। रांची कॉलेज मैदान में सुबह 5 से 8 बजे आकर ले सकते हैं। इसकी जानकारी डिफेंस अकादमी के संचालक रोहित कुमार ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.