Move to Jagran APP

Indian Railways: प्रयागराज जाने वाले यात्री ध्यान दें, रेलवे ने टिकट के लिए बदले नियम

Indian Railways. रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से प्रयागराज जाने के लिए अब यात्री कानपुर नहीं बल्कि प्रयागराज तक का ही टिकट कटा सकेंगे।

By Edited By: Published: Thu, 09 May 2019 06:45 AM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 10:14 AM (IST)
Indian Railways: प्रयागराज जाने वाले यात्री ध्यान दें, रेलवे ने टिकट के लिए बदले नियम
Indian Railways: प्रयागराज जाने वाले यात्री ध्यान दें, रेलवे ने टिकट के लिए बदले नियम

रांची, जागरण संवाददाता। Indian Railways - रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से प्रयागराज जाने के लिए अब यात्रियों को कानपुर नहीं, बल्कि प्रयागराज तक ही टिकट कटेगा। अब तक प्रयागराज उतरने वाले यात्रियों को कानपुर तक का टिकट कटाना पड़ता था। यात्रियों की समस्या को देखते हुए रेलवे ने अपने सॉफ्टवेयर में सुधार करते हुए प्रयागराज तक टिकट काटना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

दैनिक जागरण में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे ने यह कदम उठाया है। दरअसल, रेलवे फरवरी माह में एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर छह महीने के लिए प्रयागराज में राजधानी ट्रेन का स्टॉपेज किया है। लेकिन इस बदलाव के बाद भी टिकट काटने की व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया। दिन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मुगलसराय के बाद सीधे कानपुर का टिकट काटा जाता था। ऐसे में यात्रियों को परेशानी होती थी। यात्रियों को 706 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 900 किलोमीटर दूरी के लिए राशि अदा करनी पड़ती थी।

सप्ताह में दो बार चलती है राजधानी एक्सप्रेस
बरकाकाना 12453-12454 रांची-नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस पिछले दो माह से प्रयागराज जंक्शन पर रुक रही है। पहले यह ट्रेन नई दिल्ली और रांची के बीच कानपुर, डीडी उपाध्याय जंक्शन, गढ़वा रोड, डालटनगंज और बरकाकाना में रुकती रही है। रांची-नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार चलती है और लगभग 19 घंटे में 1300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रयागराज के लिए टिकट काटना शुरू कर दिया है। पहले यहां के लिए टिकट नहीं कटता था। अब रांची से प्रयागराज जाने के लिए कानपुर तक टिकट कटाने की जरूरत नहीं है। -नीरज कुमार, सीपीआरओ, रांची रेल मंडल।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.