Move to Jagran APP

शोभायात्रा को लेकर सात क्षेत्रों में बंटी राजधानी

रांची रामनवमी के दिन श्री महावीर मंडल की ओर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 06:46 AM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 06:46 AM (IST)
शोभायात्रा को लेकर सात क्षेत्रों में बंटी राजधानी
शोभायात्रा को लेकर सात क्षेत्रों में बंटी राजधानी

रांची : रामनवमी के दिन श्री महावीर मंडल की ओर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को एक बजे पंडरा से शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा को लेकर रांची को सात क्षेत्रों में बांटा गया है। कुल 1800 अखाड़े हैं। इनमें नौ सौ अखाड़े शहर के हैं ओर नौ सौ ग्रामीण क्षेत्र के। हर अखाड़े में करीब सौ से अधिक आदमी होंगे। बुधवार को यह जानकारी श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, मंत्री ललित ओझा, प्रमोद सारस्वत और सागर कुमार ने दी। जय सिंह ने बताया कि शनिवार को निकलने वाली शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल होंगे। राम भक्त झंडा, गाजा-बाजा और पारंपरिक हथियार के साथ शामिल होंगे। भक्तों से अपील की गई है कि वह शराब का सेवन नहीं करें और न किसी प्रकार का भड़काऊ संगीत बजाएं। समय से शोभायात्रा निकालें ताकि कहीं कोई दिक्कत नहीं हो। उन्होंने बताया कि श्रीरामनवमी महोत्सव की शोभायात्रा के लिए रांची को सात क्षेत्रों में बांटा है तथा संचालन व नेतृत्व के लिए कुल 21 टोलियों का गठन किया गया है। इस क्रम में निकलेगी शोभायात्रा

loksabha election banner

- दोपहर 1:30 बजे मुख्य शोभायात्रा पंडरा बाजार से निकल कर पिस्का मोड़ और रातू रोड होते हुए महावीर चौक पहुंचेगी। धावल नगर, कांके रोड, हातमा, गांधी नगर से शोभायात्रा निकल कर महावीर चौक पहुंचेगी। बड़गाईं, बरियातू, मेडिकल चौक, एदलहातू, मोरहाबादी और कचहरी चौक की ओर से आने वाली शोभायात्रा शहीद चौक पहुंचेगी।

-पुंदाग अरगोड़ा, गाड़ीखाना, पुरानी रांची की ओर से आनेवाली शोभायात्रा शहीद चौक पहुंचेगी।

-गाड़ी होटवार, कोकर, लालपुर, थड़पखना की ओर से आनेवाली शोभायात्रा अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेगी।

-लोवाडीह, काटाटोली, पत्थलकुदवा और पुरुलिया रोड से आने वाली शोभा यात्रा सर्जना चौक पहुंचेगी।

-नामकोम, चुटिया, गुदड़ी चौक, चर्च रोड से आने वाली शोभा यात्रा काली मंदिर चौक पहुंचेगी।

-हिदपीड़ी, लेकरोड, मल्लाहटोली की ओर से आनेवाली शोभायात्रा उर्दू लाइब्रेरी चौक पहुंचेंगी।

-भुतहा तालाब, व्यायामशाला, नौवाटोली, जालान रोड की ओर से आने वाली शोभा यात्रा शहीद चौक पहुंचेगी।

- श्रीमहावीर मंडल रांची द्वारा निर्धारित समय 1:30 बजे पंडरा, बाजार, बड़गाई, गाड़ी होटवार, लोवाडीह, चुटिया, पुंदाग की शोभायात्रा निकल कर महावीर चौक शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, काली मंदिर चौक पर एक साथ मिलकर तपोवन राम मंदिर की ओर जाएंगी।

- शोभायात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष राजा सेन गुप्ता, महेंद्र जायसवाल, मंत्री ललित ओझा, सह मंत्री सुभाष कुमार साहु, राहुल कुमार सिन्हा (चक्की), सुनील रंजन सहाय, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, प्रचार मंत्री प्रमोद जायसवाल, अंकेक्षक प्रेम सिंह, कार्यालय प्रभारी निलाम्बर साहु करेंगे। सम्मानित सदस्यों की टोली : टोली में प्रो. यदुनाथ पांडेय, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, संजय सेठ, संजीव विजयवर्गीय, राम सिंह यादव, हीरालाल साहु, कैलाश यादव, गोपाल बहादुर पांडेय, विजय बर्मन, सुनील यादव, गोपाल पारीक, बंधु तिर्की आदि। अन्य टोलियों का क्रमांक

टोली नं 1- प्रभारी चंद्र मोहन ओझा। बजरा, पंडरा, हेहल, आइटीआइ, पिस्का मोड़। बाजरा, बरियातू, हेहल।

टोली नं 2-हातमा कांके रोड, धावल नगर, गांधी नगर, गोंदा बस्ती : प्रभारी -राजेश रंजन, नकुल तिर्की, सुरेंद्र नायक आदि।

टोली नं - 3 'क' बड़गाईं, बरियातू, मेडिकल चौक, कचहरी चौक प्रभारी- डॉ. वीरेंद्र साहु, डॉ. जीवधान, राजकिशोर प्रसाद, सह प्रभारी पवन यादव, प्रकाश चंद्र सिन्हा, प्रकाश गोप, सुनील शर्मा।

टोली नं - 3 'ख' - मोराहबादी, एदलहातु, करमटोली प्रभारी- बूल्लू गोप, प्रणव कुमार।

टोली नं - 4 'क'- पुंदाग अरगोड़ा, गाड़ीखाना, पुरानी रांची प्रभारी - धनी नाथ साहु, राकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतीश महतो।

टोली नं 4 'ख' - अरगोड़ा चौक, पुरानी रांची, चूना भट्ठा प्रभारी-नंदलाल शर्मा, रवि प्रकाश, जगदीश वर्मा, राहुल चौधरी, मनीष सिंह, सत्येंद्र वर्मा, नवीन चंचल, अनिल कुमार गुप्ता।

टोली नं - 5 - गाड़ी होटवार, कोकर, लालपुर, थड़पखना अलबर्ट एक्का चौक प्रभारी - संजीव विजयवर्गीय, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, रमेश गोप, रमेश सिंह, युवराज पासवान।

टोली नं - 6 - लोवाडीह, काटाटोली, पत्थलकुदवां, पुरुलिया रोड - प्रभारी - अरविंद सिंह, आनंद महतो, जागो महतो, मंटू लाला।

टोली नं -7- नामकोम, चुटिया, गुदड़ी चौक, चर्च रोड प्रभारी - सुनील रंजन सहाय, विजय सिंह, दयानंद प्रसाद, सतीश पांडेय आदि।

टोली नं -8 'क' - हिदपीढ़ी, लेकरोड, मल्लाहटोली प्रभारी -लंकेश सिंह, भैरव सिंह, राम सिंह।

टोली नं - 8 'ख' - हिदपीढ़ी, लेकरोड, मल्लाहटोली प्रभारी - संजय पाल, राजेश सिन्हा (सन्नी), रवि गुप्ता।

टोली नं - 9 ओवरब्रिज, स्टेशन रोड, अमरावती कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, कृष्णापुरी - प्रभारी, संजय सहाय, श्रीकात पासवान, सहप्रभारी अमित सिंह आदि।

टोली नं-10 कडरू प्रभारी - इंद्रजीत यादव, जयनेंद्र प्रसाद, नरेश विश्वकर्मा, सह-प्रभारी-पप्पू।

टोली नं-11 (क) महावीर चौक व्यायामशाला नौवा टोली, जालान रोड, नार्थ मार्केट रोड, प्रभारी - सुनील यादव मामा, मुरारी लाल शर्मा।

टोली नं - 11 (ख) भूतहा तालाब, महावीर अखाड़ा, शिव मंदिर, गांधी चौक, प्रभारी - अवध तिवारी, संजय सिंह लल्लू, गणेश सिंह, रमेश साहु।

टोली नं-12 कोष संग्रह समिति - प्रमोद सारस्वत, जगदीश वर्मा, उदय रविदास, रिंकू वर्मा,

टोली नं - 12 - लाइसेंस नवीकरण समिति - राजकुमार गुप्ता, शकर साहु, ललित पोद्दार।

टोली नं - 14 - झडा वितरण समिति - संजय पाल, नवल किशोर सिन्हा, दीपक वर्मा

टोली नं - 15 - पूजा आयोजन समिति - संजय पोद्दार, सुनील यादव, विष्णुदेव प्रसाद, (लिल्लू)।

टोली नं - 16 - प्राथमिक उपचार समिति - राकेश तिवारी, डॉ. सिद्धार्थ, मन्ना यादव, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. अजय प्रसाद, अमित मिश्रा।

टोली नं -17 - विधि व्यवस्था समिति - राजा सेन गुप्ता, रमेश सिंह, धर्मराज यादव, उपेंद्र रजक बलराम प्रसाद।

टोली नं 18 - प्रसाद वितरण समिति- राजेश कुमार साहु, श्याम बजाज, अजय कुमार।

टोली नं - 19 - प्रचार प्रसार प्रभारी - प्रमोद जायसवाल, दीपक साहु।

टोली नं - 20 - स्वतंत्र प्रभारी -सत्यनारायण सिंह, प्रणव कुमार बब्बू, मुन्ना यादव, राजेश गुप्ता, दीपक कुमार, मौलेश सिंह, दीपक ओझा, बिंदुल वर्मा आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.