Move to Jagran APP

चुनाव के लिए झारखंड में आरओ, एआरओ की नियुक्ति की अधिसूचना जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अनुशंसा पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरओ एआरओ की नियुक्ति की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 05:12 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 05:12 AM (IST)
चुनाव के लिए झारखंड में आरओ, एआरओ की नियुक्ति की अधिसूचना जारी
चुनाव के लिए झारखंड में आरओ, एआरओ की नियुक्ति की अधिसूचना जारी

रांची, राज्य ब्यूरो। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अनुशंसा पर लोकसभा चुनाव के लिए रिटर्निग आफिसर तथा सहायक रिटर्निग आफिसरों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। इसके तहत विभिन्न जिलों के उपायुक्तों को आरओ की जिम्मेदारी दी गई है जबकि एसडीओ व अन्य समकक्ष पदों पर कार्यरत पदाधिकारियों को एआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। आयोग के प्रधान सचिव केएन भार के हस्ताक्षर से यह अधिसूचना जारी की गई।

loksabha election banner

संसदीय क्षेत्र और जहां के उपायुक्त बने रिटर्निग ऑफिसर

1. राजमहल : साहिबगंज, 2. दुमका : दुमका 3. गोड्डा : गोड्डा, 4. चतरा : चतरा, 5. कोडरमा : गिरिडीह, 6. गिरिडीह : बोकारो, 7. धनबाद : धनबाद, 8. रांची : रांची, 9. जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम, 10. सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम, 11. खूंटी : खूंटी, 12. लोहरदगा : गुमला, 13. पलामू : पलामू, 14. हजारीबाग : हजारीबाग।

जो बने सहायक रिटर्निग ऑफिसर

राजमहल : अनुमंडल पदाधिकारी-राजमहल, अनुमंडल पदाधिकारी-साहिबगंज, अपर समाहर्ता- साहिबगंज, अनुमंडल पदाधिकारी-पाकुड़, अपर समाहर्ता-पाकुड़,भूमि सुधार उपसमाहर्ता-पाकुड़।

दुमका : भूमि सुधार उपसमाहर्ता-दुमका, अपर समाहर्ता-जामताड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी-जामताड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी-दुमका, अपर समाहर्ता-दुमका, कार्यपालक पदाधिकारी-नगर परिषद मधुपुर।

गोड्डा : जिला आपूर्ति पदाधिकारी-दुमका, अनुमंडल पदाधिकारी-मधुपुर, अनुमंडल पदाधिकारी-देवघर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता-गोड्डा, अनुमंडल पदाधिकारी-महागामा, चतरा : अनुमंडल पदाधिकारी-सिमरिया, अनुमंडल पदाधिकारी-चतरा, अपर समाहर्ता-लातेहार,अनुमंडल पदाधिकारी-लातेहार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी-पलामू

कोडरमा : अनुमंडल पदाधिकारी, कोडरमा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता-बरही, अनुमंडल पदाधिकारी-खोरीमहुआ, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया, अपर समाहर्ता-गिरिडीह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी-गिरिडीह

गिरिडीह : अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी-डुमरी, अपर समाहर्ता-बोकारो, अनुमंडल पदाधिकारी-बेरमो, भूमि सुधार उपसमाहर्ता-धनबाद, निदेशक डीआरडीए, धनबाद।

धनबाद : अनुमंडल पदाधिकारी-चास, भूमि सुधार उपसमाहर्ता-चास, अपर समाहर्ता-धनबाद, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, धनबाद, अनुमंडल पदाधिकारी, धनबाद, अपर समाहर्ता, धनबाद।

रांची : अनुमंडल पदाधिकारी-चांडिल, अपर समाहर्ता-रांची, अपर समाहर्ता नक्सल-रांची, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची, अपर जिला दंडाधिकारी-रांची, भूमि सुधार उपसमाहर्ता-सदर रांची।

जमशेदपुर : निदेशक एनआरईपी-जमशेदपुर, अनुमंडल पदाधिकारी-घाटशिला, अपर जिला दंडाधिकारी-जमशेदपुर, अनुमंडल पदाधिकारी-धालभूम, अपर उपायुक्त-जमशेदपुर।

सिंहभूम : अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी-चाईबासा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता-चाईबासा, अपर उपायुक्त-चाईबासा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी- चाईबासा, अनुमंडल पदाधिकारी-पोड़ाहाट चक्रधरपुर।

खूंटी : अपर उपायुक्त-सरायकेला-खरसावां, अनुमंडल पदाधिकारी-बुंडू, अपर समाहर्ता-खूंटी, अनुमंडल पदाधिकारी-खूंटी, अनुमंडल पदाधिकारी-सिमडेगा, अपर समाहर्ता-सिमडेगा, लोहरदगा : विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी-रांची, अनुमंडल पदाधिकारी-बसिया, अनुमंडल पदाधिकारी-गुमला, भूमि सुधार उपसमाहर्ता-गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी-लोहरदगा।

पलामू : अनुमंडल पदाधिकारी-मेदिनीनगर, अपर समाहर्ता-पलामू, अनुमंडल पदाधिकारी-छतरपुर, अनुमंडल पदाधिकारी-हुसैनाबाद, अनुमंडल पदाधिकारी-गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी-नगरउंटारी।

हजारीबाग : अनुमंडल पदाधिकारी-बरही, भूमि सुधार उपसमाहर्ता-रामगढ़, अनुमंडल पदाधिकारी-रामगढ़, अपर समाहर्ता-हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी-सदर हजारीबाग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.