Move to Jagran APP

राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमत में वैट कम होना दुर्भाग्यपूर्ण : दीपक प्रकाश

राज्य सरकार से पेट्रोल एवं डीजल में वैट कम करने की मांग को लेकर अभियान चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 07:40 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 07:40 AM (IST)
राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमत में वैट कम होना दुर्भाग्यपूर्ण : दीपक प्रकाश
राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमत में वैट कम होना दुर्भाग्यपूर्ण : दीपक प्रकाश

जागरण संवाददाता, रांची : राज्य सरकार से पेट्रोल एवं डीजल में वैट कम करने की मांग को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा रांची के सभी पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई भाजपा के महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने की। आमलोगों ने भी पेट्रो उत्पादों में वैट कम करने के समर्थन में हस्ताक्षर किया। धुर्वा मंडल स्थित पेट्रोल पंप पर मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए डीजल में दस व पेट्रोल पर पांच रुपये घटा दिया गया है। अन्य राज्यों की तरह राज्य सरकार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में वैट को कम करते हुए झारखंड वासियो को राहत देना चाहिए था। लेकिन अब तक राज्य सरकार द्वारा जनहित में यह कदम नहीं उठाया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

loksabha election banner

महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार वैट के रूप में पेट्रोल में 17 व डीजल में 12.50 रुपये राज्य वासियों से ले रही है। विगत दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन के माध्यम से हमने वैट कम करने का आग्रह किया था। कई बार विरोध प्रदर्शन के माध्यम से भी इस विषय को सरकार के संज्ञान में दिया गया। लेकिन अब तक इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लेना, इस बात को साबित करता है कि इस सरकार को आम नागरिकों के परेशानियों से कोई लेनादेना नहीं है। बताया गया कि राजधानी के 40 पेट्रोल पंपों पर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, बालमुकुंद सहाय, प्रदीप वर्मा, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, वरुण साहु, बलराम सिंह, राजु सिंह, ललिता ओझा, जीतेंद्र वर्मा, जीतेंद्र सिंह पटेल, राजेश सिंह गुड्डू, राहुल चौधरी, रौशन शर्मा, राजा सिंह, विश्वजीत सिंह, रजनीश सिंह, अनिता वर्मा, रामलगन राम, अर्जुन मुंडा, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, जानी वाकर खान, ओमप्रकाश पांडेय, सुवेश पांडेय, संतोष मिश्रा, पप्पु जायसवाल, उमेश यादव, विनोद महतो, नीलेश सिंह, मुनेश्वर साहु, पिटू कुमार, सूर्यप्रताप, सुजीत शर्मा, विकास रवि, दीपक शाह, आनंद वर्मा, मुनचुन राय, ललित ओझा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में भी पेट्रोल-डीजल में वैट कम करने की मांग को लेकर विभिन्न पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान पंपों पर पेट्रोल-डीजल लेने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने मांगपत्र पर हस्ताक्षर किया। अभियान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह खूंटी के प्रभारी सत्यनरायण सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री ललित नारयण ओझा, सुखदेवनगर मंडल महामंत्री राजकुमार जायसवाल, राज श्रीवास्तव, संजीव चौधरी, शुभम जायसवाल, हेमंत महंती, अमित शाहदेव, रिकु शाहदेव, बैजू सोनी, संदीप भगत, अखिलेश प्रसाद, मनोज पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.