Move to Jagran APP

Arun Jaitley Passes Away: नीतीश ने रांची का अपना कार्यक्रम किया रद, भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित

बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार नेपूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के असामयिक निधन के कारण रविवार को रांची में अपना कार्यक्रम रद कर दिया।

By Edited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 07:32 AM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 07:32 AM (IST)
Arun Jaitley Passes Away: नीतीश ने रांची का अपना कार्यक्रम किया रद, भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित
Arun Jaitley Passes Away: नीतीश ने रांची का अपना कार्यक्रम किया रद, भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित

रांची, राब्यू। बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के असामयिक निधन के कारण रविवार को रांची में प्रस्तावित अपना कार्यक्रम रद कर दिया। वे झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को रांची में प्रस्तावित पार्टी के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होनेवाले थे। प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता श्रवण कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन की पूरी तैयारी कर ली गई थी।

loksabha election banner

इधर, अरुण जेटली के निधन पर जदयू प्रदेश कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया तथा दिवंगत आत्मा की शाति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर उपस्थित बिहार के समाज कल्याण मंत्री एवं झारखंड प्रभारी सर्वश्री रामसेवक सिंह, सह प्रभारी अरुण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू, भगवान सिंह, श्रवण कुमार, प्रेम कटारूका, संजय सहाय, आफताब जमील, जफर कमाल, सागर कुमार आदि उपस्थित थे।

प्रदेश भाजपा ने सभी कार्यक्रम किए स्थगित
पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। वरिष्ठ नेता के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी ने चुनाव को लेकर बुलाई गई सभी अहम बैठकों को रद कर दिया। झारखंड के विधानसभा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर वापस लौट गए। वहीं, मुख्यमंत्री रघुवर दास भी देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सीएम ने रविवार को अपना दुमका का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रदेश स्तर पर कई अहम बैठक बुलाई थी। बैठक में भाग लेने के लिए विशेष तौर पर पार्टी के विधानसभा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर और सह प्रभारी नंद किशोर यादव रांची पहुंचे थे। कोर कमेटी की अहम बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन का समाचार मिला। समाचार मिलते ही कोर कमेटी सहित अन्य सभी बैठकों को रद कर दिया गया।

रविवार को होने वाली बैठकों को भी स्थगित कर दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन का समाचार मिलते ही भाजपा कार्यालय में नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। विधानसभा प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नंद किशोर यादव के अलावा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत तमाम अन्य नेता काफी देर तक प्रदेश कार्यालय में रहे, उन्होंने वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.