भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को पहुंच रहे हैं रांची, प्रदेश कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगे, जहां वे 24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति ...और पढ़ें

24 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष।
HighLights
नितिन नवीन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगे।
24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दूसरा झारखंड दौरा है।
राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंचेंगे। वे 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।
उनके आगमन पर प्रदेश भाजपा ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए राजधानी रांची को भाजपा के द्वारा झंडे, बैनर और पताका से सजाया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे एवं स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह दूसरा झारखंड दौरा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष 23 अक्टूबर को शाम सात बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे 24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष 25 अक्टूबर को रांची से वापस जाएंगे।
