नौ दुकानों को किया गया सील, दो को नोटिस
चुटिया थाना क्षेत्र में कोविड-19 से संबंधित केंद्र राज्य सरकार द्वारा दिशानिर्देस का पालन नहीं करने के लिए बंद करदिया गया।
जागरण संवाददाता, रांची : चुटिया थाना क्षेत्र में कोविड-19 से संबंधित केंद्र राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर दुकानों-प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के क्रम में दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर नौ प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया जबकि दो को नोटिस दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी श्वेता वेद ने शनिवार को कोरोना की शर्तों के अनुपालन को लेकर चुटिया थाना क्षेत्र में विभिन्न दुकानों-प्रतिष्ठानों की जांच की।
इन दुकानों को नोटिस
1. सेंट्रल मॉल, मेन रोड।
2. मोबाइल वर्ल्ड।
ये दुकानें हुईं सील
1. स्वस्तिक ज्वेलर्स रोस्पा टावर।
2. मल्होत्रा एक्सक्लूसिव टूरिस्ट कंपलेक्स।
3. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टूरिस्ट कंपलेक्स।
4. सैमसंग सर्विस सेंटर नारायणी टावर।
5.त्रिभुवनदास ज्वेलर्स टूरिस्ट कंपलेक्स
6. डेल कंप्यूटर शॉप रोस्पा टावर
7. रश्मि ब्राइडल रोस्पा टावर
8.श्री लेदर रोस्पा टावर
9. सैमसंग शॉप रोस्पा टावर