Move to Jagran APP

Olympian निक्की प्रधान का नया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैचों का शतक पूरा; जानें इनकी उपलब्धि

Nikki Pradhan. मिडफिल्डर निक्की 2016 से लगातार भारतीय टीम की सदस्य रही है। वह ओलंपिक खेलने वाली झारखंड की एकमात्र महिला हॉकी खिलाड़ी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 03:46 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 03:46 PM (IST)
Olympian निक्की प्रधान का नया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैचों का शतक पूरा; जानें इनकी उपलब्धि
Olympian निक्की प्रधान का नया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैचों का शतक पूरा; जानें इनकी उपलब्धि

रांची, जासं। झारखंड की स्टार हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान ने इंग्लैंड के खिलाफ एक अक्टूबर को भारत की ओर से खेलते हुए अंतराष्ट्रीय मैचों का शतक पूरा कर लिया है। खूंटी की रहने वाली निक्की प्रधान मिडफिल्डर है और 2016 से लगातार भारतीय टीम की सदस्य रही है। हालांकि निक्की ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर 2015 में ही शुरू किया था लेकिन चोट ने उसे परेशान रखा। 

loksabha election banner

2016 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में चुनी गई। उसके बाद से वह टीम की नियमित सदस्य हैं। निक्की ओलंपिक खेलने वाली झारखंड की एकमात्र महिला हॉकी खिलाड़ी है। 2016 रियो ओलंपिक में निक्की भारतीय टीम की सदस्य थी। इसके अलावा निक्की ने एशिया कप 2017 व 2018, हॉकी विश्व लीग, महिला विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भारत की प्रतिनिधित्व किया है।

'भारत के लिए सौ मैच खेलना सपना सच होने जैसा है। यह उपलब्धि हासिल कर के मैं खुश हूं। करियर की शुरुआत में ही चोटिल होने से मैं निराश थी लेकिन सभी के प्यार व सहयोग से वह दौर पीछे छूट गया है। ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे करियर का माइलस्टोन है।' -निक्की प्रधान, हॉकी खिलाड़ी।

'निक्की की इस उपलब्धि पर बहुत बधाई। उसने अपने करियर में काफी जीवटता दिखाते हुए चोट से उबर कर देश के लिए कई शानदार मैच खेले हैं। पिछले कुछ वर्षों में उसकी खेल में काफी सुधार हुआ है।' -मुश्ताक अहमद, अध्यक्ष, हॉकी इंडिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.