Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Today: रांची में आज तीन डिग्री तक गिरेगा रात का तापमान, बढ़ेगी ठंड, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Today रांची में सोमवार की सुबह शहर में हल्के बादल छाए हैं। कोहरा और धुंध देखने को मिल रहा है। बाहरी इलाकों में कोहरा घना है। सुबह और शाम लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 08:22 AM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 08:22 AM (IST)
Jharkhand Weather Today: रांची में आज तीन डिग्री तक गिरेगा रात का तापमान, बढ़ेगी ठंड, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
रांची में आज सुबह और शाम लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा जबकि दिन में राहत मिलेगी।

रांची, जासं।  राजधानी रांची में सोमवार की सुबह शहर में हल्के बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही कोहरा और धुंध देखने को मिल रहा है। शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा घना है। सुबह छह बजे शहर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि आर्द्रता का स्तर शहर में 87 प्रतिशत तक है। उत्तर पश्चिम की दिशा से हल्की हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची में आंशिक रूप से बादल देखे जा सकते हैं। सुबह और शाम लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

loksabha election banner

हालांकि रात के तापमान में एक दिन में ही तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को तापमान में फिर से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में किसी तरह के सिनौप्टिक फीचर का असर होता हुआ नहीं दिख रहा है। इसके कारण अलगे तीन से चार दिनों तक राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य में लोगों को कोहरा और धुंध का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं ज्यादातर जिलों में लोगों को दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान गोड्डा में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची           27.2               19.6

जमशेदपुर   31.2               19.6

मेदिनीनगर  32.0               19.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.