Move to Jagran APP

मानव तस्कर पन्ना लाल पर NIA ने दर्ज की प्राथमिकी, नौकरी के नाम पर लड़कियों को बेचने का आरोप

Jharkhand. एनआइए ने खूंटी में दर्ज मामले को टेकओवर किया। गुरुवार को एनआइए की ओर से विशेष अदालत में प्राथमिकी की कॉपी सौंपी गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 09:11 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 09:11 PM (IST)
मानव तस्कर पन्ना लाल पर NIA ने दर्ज की प्राथमिकी, नौकरी के नाम पर लड़कियों को बेचने का आरोप
मानव तस्कर पन्ना लाल पर NIA ने दर्ज की प्राथमिकी, नौकरी के नाम पर लड़कियों को बेचने का आरोप

रांची, राज्य ब्यूरो। मानव तस्कर पन्ना लाल महतो से जुड़े मामले को एनआइए ने टेकओवर करते हुए जांच शुरू कर दी है। पन्ना लाल के खिलाफ खूंटी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में छह अगस्त 2018 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एनआइए ने इसी प्राथमिकी को टेक ओवर करते हुए दो मार्च को प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले को लेकर एनआइए ने कांड संख्या 1/2020 दर्ज किया है। गुरुवार को एनआइए की ओर से विशेष अदालत में प्राथमिकी की कॉपी सौंपी गई।

loksabha election banner

एनआइए इस बात की जांच करेगी कि मानव तस्कर पन्ना लाल ने कितने लड़के-लड़कियों को बेचा है। साथ ही उससे कितनी संपत्ति बनाई है। पन्ना लाल अभी खूंटी जेल में बंद है। उम्मीद है कि जल्द ही एनआइए उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। 18 जून 2019 को पन्ना लाल दिल्ली से खूंटी कार से अपने भाई के घर पहुंचा था। पुलिस को पन्ना लाल के खूंटी पहुंचने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया था।

पन्ना लाल झारखंड समेत ओडिशा के विभिन्न जिलों से बच्चों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाकर बेच देता था। गरीब परिवारों के बच्चों को अच्छा पैसा मिलने का लालच देकर उन्हें अपने साथ ले जाता है। पूर्व में स्थानीय पुलिस की पूछताछ में पन्ना लाल ने बताया था कि दिल्ली में उसकी तीन प्लेसमेंट एजेंसियां हैं। उसने यह भी स्वीकार किया था कि झारखंड और ओडिशा से ले जाए गए बच्चों से मजदूरी और अन्य काम कराए जाते हैं। उनके खिलाफ खूंटी, मुरहू, जगन्नाथपुर, रांची, सुल्तानपुर व दिल्ली में मानव तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.