विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रात और कोहरे में भी साफ दिखेगा रास्ता: NHAI ने रांची-पटना मार्ग पर शुरू किया रेडियम संकेतक लगाने का काम

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:31 PM (GMT+05:30)

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने रांची-पटना मार्ग पर रात में वाहन चालकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।

रांची-पटना मार्ग पर सड़क के किनारों और मध्य में रेडियम कैट्स आई लगाए जा रहे हैं।

रांची-पटना मार्ग पर सड़क के किनारों और मध्य में रेडियम कैट्स आई लगाए जा रहे हैं।

HighLights

  1. NHAI ने रांची-पटना मार्ग पर रात्रि सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया।

  2. घुमावदार मोड़ों पर स्पष्ट रेडियम संकेतक लगाने का कार्य तेजी से जारी।

राज्‍य ब्‍यूरो, रांची। रांची-पटना मार्ग पर रात्रि में वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने विशेष अभियान शुरू किया है। 
 
एनएचएआई की रांची परियोजना क्रियान्वयन इकाई (PIU) द्वारा सड़क के किनारों और मध्य में चमकदार रोड स्टड्स (रेडियम कैट्स आई) लगाए जा रहे हैं। 
 
इसके साथ ही पैदल यात्रियों के लिए क्रासिंग चिह्नित करने और घुमावदार मोड़ों पर स्पष्ट रेडियम संकेतक लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
 
रोड स्टड्स सड़क पर लगाए जाने वाले वे छोटे और रिफ्लेक्टिव उपकरण होते हैं, जो वाहनों की हेडलाइट्स की रोशनी को रिफ्लेक्ट कर चालकों को दूर से ही सतर्क कर देते हैं। 
 
बारिश के मौसम के बाद से ही इस पूरे मार्ग के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने का काम चल रहा है। 
 
एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए यह पहल की गई है। 
 
इससे रांची-पटना मार्ग पर दृश्यता में सुधार होगा, मार्ग का स्वरूप भी बेहतर बनेगा। वहीं, परियोजना निदेशक अमित रौशन ने कहा कि इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य रात के समय और कोहरे या बारिश में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।